Home Breaking News DC vs RCB Live Score: दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की तेज शुरुआत, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने की अर्धशतकीय साझेदारी

DC vs RCB Live Score: दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की तेज शुरुआत, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने की अर्धशतकीय साझेदारी

0
DC vs RCB Live Score: दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की तेज शुरुआत, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने की अर्धशतकीय साझेदारी

[ad_1]

07:56 PM, 06-May-2023

DC vs RCB Live Score: पावरप्ले में आरसीबी ने नहीं गंवाए विकेट

आरसीबी की टीम का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 16 गेंद पर 29 और विराट कोहली 20 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं। डुप्लेसिस ने अपनी पारी में अब तक चार चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं, कोहली के बल्ले से तीन चौके निकले हैं।

07:42 PM, 06-May-2023

DC vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 3 ओवर में 20/0

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी ने मजबूत शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 16 गेंद पर 18 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।

07:13 PM, 06-May-2023

DC vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

07:02 PM, 06-May-2023

DC vs RCB Live Score: दिल्ली की टीम करेगी गेंदबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। होमग्राउंड पर दिल्ली की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। दिल्ली की टीम में मुकेश कुमार और मिचेल मार्श की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। आरसीबी की बात करें तो उसने पहली बार केदार जाधव को मौका दिया है।

06:25 PM, 06-May-2023

DC vs RCB Live Score: दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की तेज शुरुआत, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने की अर्धशतकीय साझेदारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस सीजन में आरसीबी की टीम एक बार दिल्ली को हरा चुकी है। डेविड वॉर्नर की टीम उस मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here