Home Breaking News Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में अब तक कितनी मौतें हुईं, कैसे हैं हालात, अब तक कितनों को निकाला गया, पढ़ें

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में अब तक कितनी मौतें हुईं, कैसे हैं हालात, अब तक कितनों को निकाला गया, पढ़ें

0
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में अब तक कितनी मौतें हुईं, कैसे हैं हालात, अब तक कितनों को निकाला गया, पढ़ें

[ad_1]

Manipur violence several dead and injured Imphal Valley peaceful most market open rescue ops news and updates

मणिपुर हिंसा
– फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में इस हफ्ते भड़की हिंसा अब धीरे-धीरे शांत हो रही है। राज्य में सेना-असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती के बाद से हालात सुधरे हैं। इस बीच मणिपुर सरकार ने हिंसा में जान गंवाने वालों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। बताया गया है कि अलग-अलग हिंसा की घटनाओं में 54 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अनाधिकारिक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा बताया गया है। 

इस बीच इंफाल घाटी में शनिवार को मार्केट और दुकानें खुल रही हैं। साथ ही सड़कों पर भी कुछ वाहन दिखाई दिए। इस बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद दिखाई दी। अब तक राज्य में सुरक्षाबलों के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इस कड़ी सुरक्षा के चलते इंफाल में लोग सड़कों पर दिखने लगे हैं।

बताया गया है कि हिंसा में जिन 54 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 16 के शव चुराचांदपुर के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गए हैं। वहीं 15 शव जवाहरलाल नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रखे गए। इसके अलावा इंफाल के पश्विम में स्थित लाम्फेल में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से 23 की मौत की पुष्टि की गई है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here