Home Sports Virat Ganguly Spat: श्रीसंत ने किया आग में घी डालने का काम, बोले- दिल्ली के खिलाफ विराट का शतक दादा के लिए…

Virat Ganguly Spat: श्रीसंत ने किया आग में घी डालने का काम, बोले- दिल्ली के खिलाफ विराट का शतक दादा के लिए…

0
Virat Ganguly Spat: श्रीसंत ने किया आग में घी डालने का काम, बोले- दिल्ली के खिलाफ विराट का शतक दादा के लिए…

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीसंत ने गांगुली-विराट कोहली पर कही बड़ी बात
गांगुली-विराट ने पिछले मैच में नहीं मिलाया था हाथ

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आज (6 मई) को सौरव गांगुली की कोचिंग वाली दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी. दोनों टीमें पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. पिछली बार दोनों टीमें जब भिड़ी थी तो सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच अनबन देखने को मिली थी. इसके बाद विराट ने गांगुली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी किया था. आज के मुकाबले से पहले पूर्व गेंदबाज श्रीसंत ने  कोहली के लिए गांगुली को लेकर बड़ी बात कही.

दरअसल, श्रीसंत ने आज के मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर बात की. उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली का शतक दादा (सौरव गांगुली) के लिए एक अच्छा ट्रिब्यूट होगा. यह छोटी सी लाइन थी. लेकिन इसका मतलब काफी बड़ा है. श्रीसंत ने ऐसा कहकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं है.

RCB से बदला लेने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, पिछली बार मिली थी हार, देखें संभावित XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए पिछले मुकाबले में बैंगलोर ने बेहतरीन जीत दर्ज की थी. मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने आपस में हाथ मिलाया था, लेकिन जब कोहली और गांगुली की बारी आई तो दोनों ने ही ऐसा नहीं किया. दोनों एक दूसरे से मुंह फेरते नजर आए थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था.

कौन है WWE का सबसे ‘बौना’ रेसलर? जिसने The Great Khali से भी लिए पंगे, साढ़े 4 फूट की है हाइट

दोनों के ही बीच साल 2021 से अनबन चल रही थी. जब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा करते हुए उन्होंने किसी से भी बात नहीं की. जबकि उस दौरान बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना था कि उन्होंने कोहली को कप्तानी छोड़ने से मना किया था. उसी समय से विराट और गांगुली के बीच कुछ ठीक नहीं है.

Tags: Delhi Capitals, Royal Challengers Bangalore, S Sreesanth, Sourav Ganguly, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here