[ad_1]
अभिनय के अलावा फिल्मी सितारों के और भी कई शौक और हुनर हैं। खाली वक्त में अक्सर वे इन शौक को पूरा करते नजर आते हैं। किसी को पेंटिंग करना पसंद है, किसी को फुटबॉल खेलना तो किसी को बागवानी। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें कुकिंग का शौक है। ये सितारे फुरसत मिलते ही किचन में जाने से नहीं कतराते। इनके परिवार के सदस्य भी इनके हाथों के लजीज खाने की तारीफ कर चुके हैं। कौन से हैं वे सितारे, आइए जानते हैं…
शाहरुख खान
शाहरुख खान पर्दे पर अपने अभिनय का दम तो दिखा ही चुके हैं। रोमांटिक रोल से लेकर एक्शन तक उन्होंने अपने हर अंदाज से अपने चाहने वालों का दिल जीता है। एक्टर को कुकिंग का भी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग कान को खासतौर पर अपने बच्चों के लिए खाना बनाना अच्छा लगता है। जब डेविड लेटरमैन मन्नत आए थे, तब भी शाहरुख ने उनके लिए खाना बनाया था।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि किचन में भी अपना जादू बिखेरते हैं। उन्हें अपने परिवार के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाना पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अक्सर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। वह मशहूर शो मास्टरशेफ इंडिया को भी होस्ट रह चुके हैं।
[ad_2]
Source link