Home Sports ठोके सबसे तेज 5000 रन तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कर दी डॉन ब्रैडमैन से तुलना बोले- बाबर उनसे कम नहीं…

ठोके सबसे तेज 5000 रन तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कर दी डॉन ब्रैडमैन से तुलना बोले- बाबर उनसे कम नहीं…

0
ठोके सबसे तेज 5000 रन तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कर दी डॉन ब्रैडमैन से तुलना बोले- बाबर उनसे कम नहीं…

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम ने वनडे में पूरे किए 5000 रन
पूर्व क्रिकेटर ने कर दी डॉन ब्रैडमैन से तुलना

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वक्त वनडे सीरीज में व्यस्त है. पांचवा वनडे आज दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने चौथे वनडे में शतक भी जड़ा. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने उनकी तुलना डॉन ब्रैडमैन से कर दी है.

रमीज राजा ने कहा कि व्हाइट बॉल फॉर्मेट काफी रिस्क वाला है, लेकिन  लेकिन बाबर आजम ने इसमें लगातार अच्छा परफॉर्म किया है. बाबर आजम डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं है. आंकड़ों में देखें तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए हैं. इतने जोखिम भरे फॉर्मेट में मैंने इतनी कंसिस्टेंसी किसी भी बल्लेबाज के अंदर नहीं देखी है.

DC से हुई बड़ी चूक, 5 मुकाबले हारने के बाद आई मैच विनर खिलाड़ी की याद, मौका दिया तो मचाया कोहराम


रमीज राजा ने आगे कहा,” बाबर आजम की तकनीक और उनका खेलने का स्वभाव उनकी सफलता का कारण है. चाहे घास वाली पिच हो या फिर कराची वाली वह उसी तरह बैटिंग करते हैं. जहां आमतौर पर गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आते हैं.

‘रोहित अपना नाम No Hit Man रख लें, मैं उन्हें प्लेइंग XI में भी ना रखूं’ MI के कप्तान पर भड़के पूर्व क्रिकेटर

बता दे कि कप्तान बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऐसा करते हुए विवियन रिचर्ड्स, विराट कोहली, हाशिम आमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. पाकिस्तान की टीम भी बाबर आजम की कप्तानी में वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर आ चुकी है.

Tags: Babar Azam, Don bradman, PAK vs NZ, Ramiz Raja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here