[ad_1]
हाइलाइट्स
पूर्व भारतीय चयनकर्ता सुनील जोशी ने बताया विकेटकीपर का नाम
जल्दी टीम इंडिया की तरफ से खेलने उतरेगें पंजाब के तूफानी बैटर
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग मे अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई है. चयनकर्ताओं को इस फॉर्मेट में अपने अच्छे खेल से प्रभावित करने के बाद टीम में कई युवाओं मौका दिया गया है. आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी ने सबकी वाहवाही लूटी है. पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी तक ने यह कह दिया है कि जल्दी ही जितेश शर्मा को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिलने वाला है
हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पूर्व चयनकर्ता ने कहा, “जितेश अब तक बहुत ही शानदार नजर आए हैं. यह उनकी क्वालिटी और यही वो वजह भी हो सकती है जिसके कारण उनको संजू सैमसन की जगह पर टीम इंडिया में जगह दी गई थी. पिछले 18 महीनों में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया है वही वजह है कि आज बाकी विकेटकीपर की तुलना में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.”
इस इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सबको प्रभावित किया है. 10 मैच खेलने के बाद 165 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 239 रन बनाए हैं. जितेश ने इस सीजन में 18 चौके और कुल 16 छक्के मारे हैं. सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 49 रन का रहा है.
आगे उन्होंने कहा, “पिछली टी20 सीरीज के लिए जितेश शर्मा को टीम में जगह दी गई थी. उनकी भूमिका यही होगी कि वो मैदान पर जाएं और खुलकर कर अपना खेल दिखाएं जमकर बल्लेबाजी का मजा उठाएं. इस वक्त पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने इस सीजन में यही काम किया है. फिलहाल तो हमें टी20 फॉर्मेट पर ही ध्यान देना चाहिए. पिछले 2 सालों में जितेश शर्मा ने लगातार इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके इस प्रदर्शन को चयनकर्ताओँ द्वारा सराहा गया और तभ टीम इंडिया में जगह भी मिली.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 16:30 IST
[ad_2]
Source link