Home Sports बाबर आजम को PCB देगा बड़ा इनाम, भारत से है कनेक्‍शन, शाहिद अफरीदी ने भी भर दी हामी

बाबर आजम को PCB देगा बड़ा इनाम, भारत से है कनेक्‍शन, शाहिद अफरीदी ने भी भर दी हामी

0
बाबर आजम को PCB देगा बड़ा इनाम, भारत से है कनेक्‍शन, शाहिद अफरीदी ने भी भर दी हामी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचा
पीसीबी जल्‍द कर सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्‍ली. पाकिस्तान को नंबर एक वनडे टीम बनाने पर कप्तान बाबर आजम को इनाम मिलेगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर को अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले आईसीसी विश्‍व कप 2023 तक कप्तान बनाए रखने का फैसला तकरीबन कर लिया है. जियो न्‍यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. इस बारे में जल्‍द ही ऐलान किया जा सकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते शुक्रवार को चौथा वनडे मैच जीतने के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया है. इस मैच में बाबर आजम ने शतक जड़ा. उन्होंने 117 गेंदों में 10 चौके ठोक 107 रन की शानदार पारी खेली. ये उनके करियर का 18वां शतक रहा. बाबर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले दूसरे बैटर हैं. सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम है, जिन्होंने 20 सेंचुरी जमाई थीं. पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करने के लिए पाकिस्तानी टीम, कप्तान बाबर आजम और कोचों को बधाई दी थी. उन्‍होंने खासतौर पर बाबर की तारीफ की.

‘उप-कप्‍तान की जरूरत नहीं’
वहीं, पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पीसीबी को कप्तानी के मुद्दे को खत्म करने के लिए बाबर आजम को 2023 वर्ल्‍ड तक कप्तान घोषित कर देना चाहिए. उन्‍होंने यह भी कहा कि वर्ल्‍ड कप के लिए उप-कप्तान के नाम का ऐलान करने की जरूरत नही है. केवल एक ही कप्तान है और टीम को कामयाबी की ओर ले जाने के लिए हमें बाबर आजम का समर्थन और उन पर भरोसा करना चाहिए.

विराट से पंगे के बाद नवीन ने फिर भड़काई आग, गंभीर ने भी दिया साथ, सोशल मीडिया पोस्‍ट से मची खलबली

शाहिद अफरीदी ने मीडिया से यह भी कहा कि बाबर को अपनी कप्तानी में सुधार के लिए अभी भी काम करने की जरूरत है. हालांकि, मेरा मानना है कि बाबर को टीम के कप्तान के तौर पर पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ भारत जाना चाहिए. बता दें कि न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्‍तान ने 4-0 से बढ़त ले रखी है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मई को कराची में खेल जाएगा.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here