Home Breaking News DRI: डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट से 3.35 किलोग्राम सोना बरामद किया, इसकी कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये

DRI: डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट से 3.35 किलोग्राम सोना बरामद किया, इसकी कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये

0
DRI: डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट से 3.35 किलोग्राम सोना बरामद किया, इसकी कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये

[ad_1]

Maharashtra News Updates DRI recovered Over 3 kg gold from Mumbai airport worth around Rs 2 crore

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को महाराष्ट्र में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डीआरआई ने मुंबई में 3.35 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई ने खुफिया इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की है। 

क्या है मामला?

खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने छानबीन की। इस दौरान उनके हाथ एक यात्री, शुल्क मुक्त दुकान के कुछ कर्मचारी और फूड कोर्ट के कुछ कर्मचारी लगे। उनके पास से ही यह बरामदगी की गई।

ऐसे चल रहा रैकेट

डीआरआई के मुताबिक, सोना पेस्ट के रूप में बरामद किया गया। इसका वजन करीब 3.35 किलोग्राम बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की कीमत करीब 2.1 करोड़ रुपये आंकी गई है। एयरपोर्ट के कर्मचारी इस तस्करी के सोने को एयरपोर्ट के बाहर ले जाते थे और विभिन्न स्थानों पर अगले व्यक्ति को सौंपते थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here