Home Sports GT vs LSG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, मैच से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

GT vs LSG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, मैच से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

0
GT vs LSG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, मैच से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि 03.30 बजे से शुरू होगा.

लखनऊ vs गुजरात हेड टू हेड रिकॉर्ड:

बात करें आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों की भिड़ंत के बारे में तो गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अबतक जितनी बार आमने-सामने हुई है. हर बार लखनऊ की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में अबतक तीन बार आमने-सामने हुई हैं.

अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति:

आईपीएल 2023 के 50 मुकाबले बीत जाने के बाद गुजरात की टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है. वहीं लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर स्थित है. जारी सीजन में गुजरात टाइटंस कुल 10 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको सात मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा लखनऊ ने अबतक 10 मैच खेले हैं. इस बीच टीम को पांच जीत मिली है, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद और मोहित शर्मा.

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मनन वोहरा, काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here