Home Breaking News Karnataka : कर्नाटक चुनाव में हुई ‘सद्दाम हुसैन’ की एंट्री, सीएम हिमंत सरमा ने राहुल गांधी को कहा ‘अमूल बेबी’

Karnataka : कर्नाटक चुनाव में हुई ‘सद्दाम हुसैन’ की एंट्री, सीएम हिमंत सरमा ने राहुल गांधी को कहा ‘अमूल बेबी’

0
Karnataka : कर्नाटक चुनाव में हुई ‘सद्दाम हुसैन’ की एंट्री, सीएम हिमंत सरमा ने राहुल गांधी को कहा ‘अमूल बेबी’

[ad_1]

Himanta Sarma slams Rahul Gandhi in Karnataka said one day Saddam another day Amul Baby

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
– फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter

विस्तार

कर्नाटक का चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। मतदान के कुछ दिन ही बचे हैं इसलिए सभी राजनीतिक पार्टी आक्रामक होकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को सद्दाम हुसैन और अमूल बेबी कहकर तंज कसा। 

उन्होंने रविवार को कहा कि कर्नाटक के लोग जो आईटी, जैव प्रौद्योगिकी और कृषि में अग्रणी हैं, उन्हें कांग्रेस से गारंटी की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी को ऐसा व्यक्ति बताते हुए जिसकी राजनीति में कोई गारंटी नहीं है, सीएम सरमा ने कहा कि मुझे बताओ कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा? वह यूपी में चुनाव हार गए और केरल चले गए। एक दिन उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा हो जाता है और दूसरे दिन अमूल बेबी जैसा हो जाता है।

कर्नाटक में भाजपा से सत्ता छीनने के लिए कांग्रेस ने कुल पांच गारंटी दी हैं। अगर उनकी पार्टी 10 मई के चुनाव में सत्ता में आती है तो पांच गारंटियों के अलावा, राहुल गांधी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक करोड़ रुपये और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here