Home Breaking News Rajasthan Elections: PM मोदी से एक दिन पहले ही राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, राजस्थान से कर्नाटक साधने का प्लान!

Rajasthan Elections: PM मोदी से एक दिन पहले ही राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, राजस्थान से कर्नाटक साधने का प्लान!

0
Rajasthan Elections: PM मोदी से एक दिन पहले ही राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, राजस्थान से कर्नाटक साधने का प्लान!

[ad_1]

Rahul gandhi rajasthan visit on tuesday one day before PM narendra modi visit

नेताओं का राजस्थान दौरा।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी 9 मई को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले माउंट आबू आ रहे हैं। राहुल गांधी देलवाड़ा के स्वामीनारायण धर्मशााला में कांग्रेस ट्रेनिंग कैंप को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा तय नहीं था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सर्वोदय संगम और राजीव गांधी पंचायती राज ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने राजस्थान के माउंट आबू आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के 10 दिवसीय सर्वोदय संगम कैंप का 9 मई को समापन सत्र होगा, जिसमें युवा कांग्रेस के नेताओं को ट्रेनिंग दी जाएगा। राहुल गांधी इसी कैंप को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि आज से पहले राहुल गांधी का राजस्थान दौरा तय नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माउंट आबू, आबू रोड और नाथद्वारा के दौरे को देखते हुए राहुल गांधी एक दिन पहले ही राजस्थान आ रहे हैं। 

ऐसा रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम

  1. सुबह 8.10 बजे- नई दिल्ली से उदयपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट से रवाना होंगे।
  2. सुबह 9.25 बजे- फ्लाइट उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड होगी।
  3. सुबह 9.45 बजे- उदयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना।
  4. सुबह 10.30 बजे- पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे राहुल गांधी। 
  5. सुबह 11.20 बजे- माउंट आबू के देलवाड़ा में स्वामीनारायण धर्मशाला में कांग्रेस द्वारा आयोजित सर्वोदय मंगल कार्यक्रम के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचेंगे राहुल गांधी। 
  6. शाम 4.30 बजे- आबू रोड के लिए रवाना होंगे
  7. शाम 5.20 बजे- माउंट आबू के पोलो ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से उदयपुर एयरपोर्ट जाएंगे। 
  8. शाम 6.50 बजे- उदयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना।
  9. रात 8.10 बजे- नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

10 मई को पीएम मोदी के 4 बड़े कार्यक्रम

राहुल के दौरे के अगले ही दिन 10 मई को पीएम मोदी का मेवाड़ दौरा होगा। यहां पीएम मोदी के चार बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी राजसमंद के नाथद्वारा में सुबह श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर सिरोही में विकास कार्यों, रेलवे आमान परिवर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। मोदी माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विजिट करेंगे। इसके साथ ही आबू रोड पर मानपुर एयर स्ट्रिप के पास पीएम की विशाल जनसभा रखी गई है। जिसमें 1 लाख लोगों की भीड़ का टारगेट प्रदेश बीजेपी ने रखा है।

पीले चावल बांटकर जनता को  सभा में पहुंचने का आग्रह करें

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक जनसंपर्क कर आमजन को सभा स्थल पर लाए। इसके अलावा सभा में आए लोगों को जिम्मेदारी से वापस उनके घरों तक छुड़वाने की व्यवस्था भी करें। घर-घर सपंर्क करके, पीले चावल बांटकर जनता को इस सभा में पहुंचने का आग्रह करें।

राहुल गांधी और पीएम मोदी के राजस्थान दौरे के सियासी मायने

10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों की नजर वहां रह रहे प्रवासी राजस्थानी वोट बैंक पर है। चुनाव आचार संहिता के कारण कर्नाटक से बाहर रहकर राजस्थान से पीएम मोदी कांग्रेस को टारगेट करेंगे। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल तेली टेलर का सर कलम करने वाला जघन्य हत्याकांड हुआ था। सर तन से जुदा के नारे लगे थे। पीएम मोदी उसी उदयपुर संभाग से पूरे देश को सियासी मैसेज देंगे, जिसका असर कर्नाटक में भी पड़ेगा, यह बीजेपी की स्ट्रेटेजी है।

इसके साथ ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी पीएम की इस बड़ी जनसभा से होगा। आदिवासी बाहुल्य दक्षिण राजस्थान में भी सियासी संदेश बीजेपी पीएम मोदी के फेस पर देगी। पीएम मोदी के इसी दौरे से पहले कांग्रेस ने स्ट्रेटिजिकली राहुल गांधी का माउंट आबू में प्रोग्राम सेट किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here