Home Sports Virat Kohli- Sourav Ganguly: दूरियां नजदीकियां बन गईं… विराट कोहली- सौरव गांगुली में सुलह! लोग हैरान, वीडियो वायरल

Virat Kohli- Sourav Ganguly: दूरियां नजदीकियां बन गईं… विराट कोहली- सौरव गांगुली में सुलह! लोग हैरान, वीडियो वायरल

0
Virat Kohli- Sourav Ganguly: दूरियां नजदीकियां बन गईं… विराट कोहली- सौरव गांगुली में सुलह! लोग हैरान, वीडियो वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली और सौरव गांगुली ने मैच के बाद हाथ मिलाए
दिल्ली ने अपने घर में आरसीबी को 7 विकेट से हराया
विराट कोहली ने अपने होम ग्राउंड पर पूरे किए 7000 रन

नई दिल्ली. विराट कोहली और सौरव गांगुली (Virat Kohli- Sourav Ganguly) के बीच विवाद जगजाहिर है. दोनों इस समय आईपीएल का हिस्सा हैं. विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से खेल रहे हैं जबकि सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं. दिल्ली और बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 50वां मैच खेला गया जहां डेविड वॉर्नर की टीम ने फाफ डुप्लेसी की अगुआई वाली आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया. मैच के बाद जो नजारा दर्शकों ने देखा, उसपर उन्हें यकीन नहीं हो रहा था. सभी हैरान थे कि ये कैसे हो गया. सौरव गांगुली और विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें वह हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

दिल्ली के अरुण जेटली में खेले गए इस मुकाबले के बाद सौरव गांगुली और विराट कोहली हैंडशेक करते हुए नजर आए. लोगों को यह देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था कि दोनों एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर बड़े गर्मजोशी से मिल रहे हैं. इससे पहले दोनों टीमें 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थीं. तब आरसीबी ने इस मुकाबले को 23 रन से अपने नाम किया था. उस मुकाबले में गांगुली और विराट मैच के बाद एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखे थे. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें:Vinesh Phogat on Sourav Ganguly: अपना घर भरो… भाड़ में जाए जनता, सौरव गांगुली को लेकर क्या बोल गईं विनेश फोगाट

Virat Kohli- Anushka Sharma: 7000 का आंकड़ा एक उपलब्धि, लेकिन अनुष्का का मेरे साथ होना… विराट कोहली हुए इमोशनल

Tags: DC vs RCB, IPL 2023, Sourav Ganguly, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here