Home Breaking News ‘अपना उत्तराधिकारी देने में विफल रहे’: उद्धव शिवसेना का पवार पर तंज, NCP अध्यक्ष बोले- दूसरे जो कहते हैं…

‘अपना उत्तराधिकारी देने में विफल रहे’: उद्धव शिवसेना का पवार पर तंज, NCP अध्यक्ष बोले- दूसरे जो कहते हैं…

0
‘अपना उत्तराधिकारी देने में विफल रहे’: उद्धव शिवसेना का पवार पर तंज, NCP अध्यक्ष बोले- दूसरे जो कहते हैं…

[ad_1]

Sharad Pawar after Shiv Sena says he failed to create successor to take NCP forward news and updates

शरद पवार और उद्धव ठाकरे।
– फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में राकांपा के नेतृत्व को लेकर जारी घमासान भले ही थम गया हो, पर इसका राज्य की राजनीति पर जबरदस्त असर पड़ा है। दरअसल, शरद पवार की ओर से पार्टी के अगले अध्यक्ष का एलान न किए जाने और अपना इस्तीफा वापस लेने के फैसले को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने तंज कसा था। अब इसे लेकर खुद शरद पवार ने बयान दिया है और उद्धव शिवसेना को आड़े हाथों लिया है। 

क्या था उद्धव शिवसेना का पवार पर तंज?

उद्धव शिवसेना ने कहा था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को आगे ले जाने के लिए शरद पवार एक राजनीतिक उत्तराधिकारी खड़ा करने में विफल रहे। उद्धव शिवसेना के मुखपत्र सामना में यह भी कहा गया था कि शरद पवार के बाद राकांपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए जो बड़ी कमेटी बनाई गई थी, उसके ही कई सदस्य वह थे जो सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने के लिए बेताब थे। लेकिन इन सदस्यों को पवार को ही आगे अध्यक्ष बने रहने के लिए कहना पड़ा, क्योंकि उन पर राकांपा के काडरों की ओर से दबाव बना हुआ था।

शरद पवार क्या बोले?

सामना में छपे इस लेख पर पवार ने प्रतिक्रिया दी। सतारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि वे और उनके पार्टी नेता दूसरे क्या कहते हैं, इस पर ध्यान नहीं देते और न ही ऐसे लेखों (सामना के लेख) को अहमियत देते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं। सतारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि राकांपा में सभी को पता है कि पार्टी को कैसे आगे ले जाना है और उन्हें यह भी मालूम है कि पार्टी का नया नेतृत्व कैसे खड़ा करना है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here