[ad_1]
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के जरिए के अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की जबरदस्त वापसी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। ओटीटी ने इसके निर्माण और प्रचार प्रसार पर पानी की तरह पैसा भी बहाया। तमाम सितारे मुंबई से इसके प्रीमियर पर विदेश गए। प्रियंका भी मुंबई में इसके प्रीमियर के लिए अपने साथी सितारे रिचर्ड मैडन और पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची। लेकिन रिलीज से पहले इस सीरीज को लेकर जो भूमिका तैयार की गई, उसके मुताबिक यह सीरीज दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।
प्रियंका चोपड़ा जोनस के धुर प्रशंसकों को भी उनकी इस नई वेब सीरीज ने काफी निराश किया। अब जानकारी मिल रही है कि प्रियंका की नई हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई है। फिल्म ‘लव अगेन’ 5 मई को अमेरिका में रिलीज हुई है। जेम्स सी. स्ट्रॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सैम ह्यूगन और सेलीन डियोन के साथ काम किया है। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इस फिल्म में अपने प्रेमी की मृत्यु का शोक मनाती एक महिला की भूमिका निभाई है। प्रियंका चोपड़ा जोनस की यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस डिजास्टर घोषित हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में सिर्फ 25 लाख डॉलर की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।
वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रिचर्ड मैडन के साथ जासूस का किरदार निभाया है। अब तक इस सीरीज के तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इस सीरीज में ऐसे दृश्य दर्शकों को देखने के लिए नहीं मिले,जिसकी वो वाहवाही कर सके। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने एक्शन दृश्यों से जरूर प्रभावित किया है,लेकिन इस सीरीज की कहानी और डायरेक्शन में ऐसी कोई खास बात अब तक नजर नहीं आई जिससे दर्शक प्रभावित हो सके। वहीं, प्रियंका चोपड़ा जोनस की रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म ‘लव अगेन’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हो गई।
[ad_2]
Source link