Home Breaking News मुरादाबाद हादसे की आपबीती: ‘मेरी आंखों के सामने खत्म हो गई भाभी और बच्चों की जिंदगी’, नर्सिंग स्टाफ भी रो पड़ा

मुरादाबाद हादसे की आपबीती: ‘मेरी आंखों के सामने खत्म हो गई भाभी और बच्चों की जिंदगी’, नर्सिंग स्टाफ भी रो पड़ा

0
मुरादाबाद हादसे की आपबीती: ‘मेरी आंखों के सामने खत्म हो गई भाभी और बच्चों की जिंदगी’, नर्सिंग स्टाफ भी रो पड़ा

[ad_1]

Moradabad Road Accident Injured Hussain Ali says life of sister-in-law and children ended in front of my eyes

Moradabad Road Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कैंटर ने सामने से आ रही टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक समेत मैजिक में सवार भोजपुर इलाके के 10 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मैजिक सवार सभी लोग रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रामपुर जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगी बहनें और मां-बेटे शामिल हैं। 

दोपहर के एक बजे करीब हम सब 23 लोग मैजिक में बैठकर शादी में रामपुर के लिए गांव से निकले थे। मैजिक में बच्चे, महिलाएं और कुछ पुरुष थे। सब कुनबे के ही लोग थे और आपस में हंसी ठिठोली कर रहे थे। गांव से महज आठ किलोमीटर दूर पहुंचे थे। तभी अचानक सामने से किसी वाहन ने बहुत तेज टक्कर मारी।

छोटे बच्चे उछलकर मैजिक के बाहर जा पड़े। दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। तमाम लोगों के सिर फट गए, चीखपुकार मच गई। मेरी आंखों के सामने भाभी (आसिफा) और बच्चे (बिलाल) की जिंदगी खत्म हो गई। यह बोलते-बोलते घायल हुसने अली फफक उठे। साहस कर बोले कि घबराहट इतनी थी कि मेरी आंखें बंद होने लगीं और मैं बेहोश हो गया। 

जब होश आया तो अस्पताल में था। यहां पता चला कि हमारे सात के 10 लोग नहीं रहे। मेरा भतीजा फरहान अब तक अपनी अम्मी (हनीफा) को ढूंढ रहा है। घायल में हुसने अली (18) ने जब जिला अस्पताल में हादसे की आपबीती सुनाई तो लोग स्तब्ध रह गए। नर्सिंग स्टाफ की आंखों में भी पानी भर आया। छोटे बच्चों की तकलीफ किसी से देखी नहीं जा रही थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here