Home Breaking News Delhi: अजय माकन का दावा, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च

Delhi: अजय माकन का दावा, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च

0
Delhi: अजय माकन का दावा, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च

[ad_1]

Ajay Maken said that 171 crores were spent for Kejriwal's bungalow, not 45

कांग्रेस नेता अजय माकन
– फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस के अजय माकन ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये नहीं बल्कि तीन गुना यानी 171 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अजय माकन ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर के विस्तार के लिए उनकी सरकार को उन अधिकारियों के लिए अतिरिक्त फ्लैट खरीदने पड़े जिनके घरों को या तो ध्वस्त करा दिया गया या खाली करा दिया गया। 

अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपये का खर्चा कोविड के समय में खर्च किया गया। जब दिल्ली के लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, हॉस्पिटल को और बेड को तरस रहे थे। जब गरीब आदमी खाने को तरस रहे थे।

अजय माकन ने दावा किया कि इस निर्माणाधीन परिसर में 22 ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिन्हें तोड़ा और खाली कराया गया है। जिसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में करीब 126 करोड़ के 21 टाइप-5 फ्लैट खरीदे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here