[ad_1]
IPL 2023, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स को IPL टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा का नो बॉल करना भारी पड़, जिससे टीम ने लगभग जीती हुई बाजी चार विकेट से गंवा दी. सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 और फिर आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी और गेंद संदीप शर्मा के हाथों पर थी. क्रीज पर खड़े अब्दुल समद (सात गेंद में नाबाद 17 रन) का शॉट सीधे जोस बटलर के हाथों में जाते ही राजस्थान ने जश्न मनाना शुरू किया ही था कि नोबॉल का साइरन बज गया. अगली गेंद पर समद ने छक्का लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी.
[ad_2]
Source link