[ad_1]
Team India For WTC Final 2023: टीम इंडिया को इस साल 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलना है. इस मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहली ही किया जा चुका है. लेकिन केएल राहुल के चोटिल होने के चलते स्क्वॉड में बदलाव किया गया है. राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, टीम इंडिया ने तीन स्टैंडबाय खिलाड़ियों का भी ऐलान किया है. इनमें एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है जिसने टीम इंडिया के लिए अभी तक सिर्फ 1 टेस्ट मैच ही खेला है.
[ad_2]
Source link