[ad_1]
हाइलाइट्स
अब्दुल समद ने छक्का जड़कर टीम को दिलाई यादगार जीत
राजस्थान पर जीत के बाद हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में कायम
नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अब्दुल समद (Abdul Samad) की चर्चा जोरों पर है. समद ने राजस्थान रॉयल्स (RR vs SRH) के खिलाफ आईपीएल के 52वें मैच में आखिरी गेंद पर सिक्स जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी. इस जीत से हैदराबाद की टीम ने खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समद उमरान मलिक (Umran Malik) सहित साथी खिलाड़ियों को मस्ती मजाक में पागल कहते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को आईपीएल की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है.
वीडियो में हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अब्दुल समद दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद का है. दोनों खिलाड़ी मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उमरान ने कहा कि उन्होंने 8-9 केक ऑर्डर किए हैं और सोचिए कि समद के साथ क्या होगा? इसके बाद अब्दुल समद यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि वह होटल पहुंचकर अपने कमरे में भाग जाएंगे क्योंकि सब उमरान की तरह पागल हैं.’ यह पूछने पर कि आखिरी ओवर में उनके मन में क्या कुछ चल रहा था? इसपर समद ने कहा कि टीम को जीत दिलाना उनका लक्ष्य था.
यह भी पढ़ें:रोहित एंड कंपनी के लिए खतरे की घंटी, WTC Final से पहले फॉर्म में लौटा कंगारू बैटर, कैसे निपटेगी टीम इंडिया?
Jaipur witnessed an epic finish to the chase after Abdul Samad smacked a maximum on the final ball
Hear from the man of the moment who decodes that dramatic final over with Umran Malik
Full Interview #TATAIPL | #RRvSRH https://t.co/GBMlglVtEf pic.twitter.com/icWJcMpVyH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Sunrisers Hyderabad, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 13:20 IST
[ad_2]
Source link