Home Sports रोहित शर्मा महामुकाबले में खुद से लड़ेंगे जंग, आखिर क्यों नहीं आ रही फॉर्म? सहवाग ने कर दिया साफ

रोहित शर्मा महामुकाबले में खुद से लड़ेंगे जंग, आखिर क्यों नहीं आ रही फॉर्म? सहवाग ने कर दिया साफ

0
रोहित शर्मा महामुकाबले में खुद से लड़ेंगे जंग, आखिर क्यों नहीं आ रही फॉर्म? सहवाग ने कर दिया साफ

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है.
टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. कुछ खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरकर करियर की राह बना ली है, तो कुछ की फॉर्म सवालिया निशान बनी हुई है. उन्हीं में से एक नाम इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी है. रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल में अभी तक खामोश नजर आया है. उनकी फॉर्म सिर्फ आईपीएल के लिए नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है. हिटमैन की फॉर्म वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में काफी असरदार साबित हो सकती है.

आईपीएल का आधा सीजन खत्म होने को है, लेकिन हिटमैन के बल्ले से अभी तक महज एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है. बात यहीं खत्म नहीं होती, रोहित लगातार 2 मैच में डक आउट का शिकार हुए जिसके बाद उनकी खराब फॉर्म की चर्चाएं और भी तेज हो गईं. इसी के साथ हिटमैन के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा डक आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं. उनकी इस फॉर्म को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने अपने विचार साझा किए हैं.

रोहित शर्मा कन्फ्यूज हैं- वीरेंद्र सहवाग

पूर्व दिग्गज ने स्टार स्पोर्ट्स के लाइव शो पर कहा, ‘रोहित शर्मा की लड़ाई इस समय गेंदबाजों से नहीं है बल्कि खुद से है. रोहित के साथ मेंटल ब्लॉग वाली स्थिति है. बैटिंग की तकनीक में कोई खराबी नहीं है बस उनके दिमाग में कोई कन्फ्यूजन चल रहे हैं. जिस दिन वह फॉर्म में आते हैं तो इसकी भरपाई कर लेंगे.’

Tags: IPL 2023, Rohit sharma, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here