[ad_1]
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मुरली कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान संदीप शर्मा द्वारा आखिरी गेंद फेंके जाने से पहले नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज के जल्दी क्रीज छोड़ने की तस्वीर साझा करते हुए फिर से ‘मांकडिंग’ बहस छेड़ दी है. इस मैच में अंतिम गेंद संदीप शर्मा ने नो बॉल फेंकी, जिस पर फ्री हिट मिली और अब्दुल समद ने छक्का जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जितवा दिया. इससे पहले अब्दुल समद को आउट करार दे दिया गया था, क्योंकि उनका आसान कैच लपक लिया गया था. लेकिन जांच करने के बाद पता चला की संदीप शर्मा क्रीज से बाहर थे और उनकी गेंज को नो बॉल करार दिया गया. इस तरह अब्दुल समद ने जीवनदान का फायदा उठाया और टीम को मैच जिताया.
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए इस रोमांचक मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने संदीप शर्मा की नो बॉल की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की. इस तस्वीर को साझा करते हुए मुरली कार्तिक ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर खड़े बैटर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बैटर के क्रीज से बाहर आने को लेकर पेनल्टी के बारे में पूछा. उन्होंने ट्वीट करते हुए पूछा, ”हां, गेंदबाज को लाइन का उल्लंघन नहीं करना चाहिए और उन्हें इसके लिए सजा दी जाती है… लेकिन नॉन-स्ट्राइकर बैटर के बारे में क्या, जो दबाव में या किसी दूसरी वजह से लाइन क्रॉस करते रहते हैं?
उन्होंने आगे लिखा, ”कुछ तो रास्ता होना चाहिए, पेनल्टी रन, डॉट बॉल कुछ… नहीं तो यह जारी रहेगा…अनुचित…” मुरली कार्तिक ने गेंदबाज को लाइन क्रॉस पर नो बॉल दिए जाना और बैटर के लिए कोई सजा नहीं होने की प्रैक्टिस को बॉलर्स के साथ नाइंसाफी बताया है. सोशल मीडिया पर मुरली कार्तिक का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि आईपीएल के दौरान रविचंद्रन अश्विन के जोस बटलर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज पार करने पर ‘मांकडिंग’ आउट करने पर काफी बहस हुई थी. इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं. इस तरह के मामले में ज्यादातर खेल भावना का हवाला देते हुए बॉलर की ही गलती मान ली जाती है, लेकिन कई सारे क्रिकेटर इसके पक्ष में भी दिखाई देते हैं. उन्हीं में अब मुरली कार्तिक का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने संदीप शर्मा की नो बॉल के बहाने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज की गलती को दिखाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Mankading, Rajasthan Royals, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 19:04 IST
[ad_2]
Source link