[ad_1]
बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसे देखकर साफ होता है कि इसमें मनोज पीसी सोलंकी नाम के एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो पाक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार का केस लड़ता है। वहीं, फिल्म अपनी स्ट्रीमिंग से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद आसाराम बापू ने अपने धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से, फिल्म के निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया और अदालतों से फिल्म के प्रचार और रिलीज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के लिए कहा।
फिल्म के ट्रेलर से साफ होता है कि यह एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। वहीं, इसमें गॉडमैन के रूप में दिखाए जाने वाले शख्स को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वह कोई और नहीं बल्कि आसाराम बापू हैं। मनोज बाजपेयी का किरदार जो कि पीसी सोलंकी का है, इसी नाम के वकील ने आसाराम बापू के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ा था और उन्हें जेल पहुंचाया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से फिल्म के निर्माताओं पर केस दायर किया गया है।
फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ की बात करें तो यह 23 मई 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की कहानी को दीपक किंगरानी ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधाारित है। पूरी कहानी पीसी सोलंकी के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक 16 साल की लड़की को न्याय दिलाने में अहम भूमिका अदा करते हैं।
[ad_2]
Source link