[ad_1]
प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी सीरीज ‘मॉडर्न लव: चेन्नई’ के रिलीज की तारीख सामने आ गई है। ‘मॉडर्न लव’ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशंसित सीरीज है। और, इसके हिंदी और तेलुगू अनुकूलन के बाद श्रृंखला का तीसरा रूपांतरण अब तमिल में रिलीज होने जा रहा है। अपने पहले दोनों अनुकूलन की तरह ही ‘मॉडर्न लव: चेन्नई’ में तमिल सिनेमा के कई विख्यात कलाकार और निर्देशक अपना हुनर आजमाने जा रहे हैं।
‘मॉडर्न लव: चेन्नई’ तमिल भाषा में देखने को मिलेगा। इस सीरीज के लिए निर्माता के तौर पर भारती राजा, बालाजी शक्तिवेल, राजुमुरुगन, कृष्णकुमार रामकुमार, अक्षय सुंदर और त्यागराजन कुमारराजा एक साथ आए हैं। एंथोलॉजी ‘मॉडर्न लव: चेन्नई’ के छह एपिसोड होंगे और हर एपिसोड के निर्देशक और कलाकार अलग-अलग हैं। सीरीज के पहले एपिसोड का नाम ‘लालगुंडा बोम्मीगल’ है जिसका निर्देशन राजुमुरुगन ने किया है। वहीं ‘इमाईगल’ नाम के इस दूसरे एपिसोड को बालाजी शक्तिवेल निर्देशित किया है। तीसरा एपिसोड ‘कधल एनबधु कन्नुला हार्ट इरुक्कुरा इमोजी’ है जिसका निर्देशन किया है कृष्णकुमार रामकुमार ने।
एंथोलॉजी ‘मॉडर्न लव: चेन्नई’ का चौथा एपिसोड ‘मार्गजी’ को अक्षय सुंदर ने बनाया है। ‘परवई कुटिल वाज़हुम मंगल’ सीरीज का पांचवा एपीसोड है जिसके निर्देशन भारतीराजा हैं। सीरीज का अंतिम एपीसोड ‘निनैवो ओरु परवई’ थियागराजन कुमारराजा ने निर्देशित किया है। सीरीज में संगीत दिया है इलैयाराजा ने। वहीं हर एपिसोड में अलग अलग कलाकारों को देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने साझा की केएल राहुल किया हेल्थ अपडेट, वर्ल्ड कप को लेकर कही यह बात
[ad_2]
Source link