Home Breaking News CBSE Result 2023 Live Updates: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजें, जानें क्या है अपडेट

CBSE Result 2023 Live Updates: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजें, जानें क्या है अपडेट

0
CBSE Result 2023 Live Updates: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजें, जानें क्या है अपडेट

[ad_1]

09:39 AM, 09-May-2023

CBSE Result 2023 Download

अगर इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फॉर्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फॉर्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड  मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइन्ट दिए जाएंगे। 

 

08:57 AM, 09-May-2023

CBSE Result 2023: क्या होता है ग्रेडिंग सिस्टम?

ग्रेडिंग सिस्टम में छात्रों के परिणाम को प्रतिशत के बजाय ग्रेड के रूप में (ए-1 ग्रेड, ए-2, बी1, बी2) जारी किया जाता है। इस कारण छात्रों के लिए अपना अंक प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। चलिए इसको आसान तरीके से जानते हैं।

08:32 AM, 09-May-2023

CBSE Board Result 2023

सीबीएसई ने बीते साल कक्षा 12वीं का परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया था। परीक्षा परिणाम नौ पॉइन्ट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित था। छात्रों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम में परीक्षा परिणाम को कैलकुलेट करना थोड़ा कठिन हो जाता है। इसलिए हम लेकर आए हैं परिणाम को कैलकुलेट करने का आसान सा तरीका-

08:28 AM, 09-May-2023

CBSE Result Grading System

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद करीब 38 लाख छात्र अपने परिणाम देख सकेंगे। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

08:04 AM, 09-May-2023

बीते साल सीबीएसई ने ग्रेडिंग सिस्टम से रिजल्ट जारी किया गया था।

10:06 PM, 08-May-2023

Sarkari Exam Results CBSE 10th 12th ScoreCard

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 05 मार्च तक आयोजित की गईं थीं। सीबीएसई परीक्षाओं में इस साल कुल 38,83,710 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 21,86,940 कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी थे जबकि 16,96,770 कक्षा 12वीं के विद्यार्थी थे।  

09:25 PM, 08-May-2023

CBSE Exam Results 2023 सीबीएसई रिजल्ट 10 मई को?

हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट 10 मई को जारी किया जा सकता है। जबकि परीक्षा परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि तय नहीं की गई है। 

08:34 PM, 08-May-2023

CBSE Class 10th 12th Result: रिजल्ट लगभग तैयार

 

क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह ने आगे कहा कि रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है। अभी रिजल्ट तैयार होने के बाद की प्रक्रिया चल रही है। अब जल्द ही बोर्ड चेयरमैन परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख का एलान करेंगे। उम्मीद है कि परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। 

07:25 PM, 08-May-2023

CBSE Result 2023 Date Time Live 10 मई को ही जारी किए जाएंगे?

सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के 10 मई को ही जारी किए जाएंगे, अभी ऐसा नहीं कह सकते। लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है, अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो।  

06:49 PM, 08-May-2023

CBSE Results 2023 for Class 10th-12th

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने वाला है। दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाएगा। अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

05:38 PM, 08-May-2023

Sarkari Results CBSE Exam Result 2023

सीबीएसई परिणाम के दिन, स्कोर कार्ड की जांच के लिए लिंक डिजिलॉकर के होम पेज पर प्रदर्शित किए जाएंगे। पंजीकृत छात्र एक ही प्लेटफॉर्म से सीबीएसई डिजिटल प्रतियां, कक्षा 10वीं, 12वीं पास प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

04:40 PM, 08-May-2023

CBSE Class 10th 12th Result: सीबीएसई रिजल्ट पर अपडेट

आधिकारिक सीबीएसई डेट शीट 2023 के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 को संपन्न हुईं।

02:11 PM, 08-May-2023

Cbse Result 2023 Date Time

सीबीएसई बोर्ड ने 2022 में 21 जुलाई को बोर्ड रिजल्ट की तारीख जारी की थी। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 22 जुलाई में घोषित किया गया था। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड, निश्चित तौर पर 10वीं, 12वीं रिजल्ट से पहले तारीखों की घोषणा करेगा।

01:33 PM, 08-May-2023

CBSE Class 10, 12 Results 2023

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।

सीबीएसई कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करें।

संबंधित कक्षा, 10 या 12 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आगे के संदर्भ के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2023 डाउनलोड करें।

01:09 PM, 08-May-2023

डिजीलॉकर पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट 

सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।

इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

मार्कशीट सबमिट करें और देखें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here