Home Breaking News Imran Khan Arrest Live: इमरान की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने सही बताया; विरोध रैली में गोलीबारी, PTI वर्कर की मौत

Imran Khan Arrest Live: इमरान की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने सही बताया; विरोध रैली में गोलीबारी, PTI वर्कर की मौत

0
Imran Khan Arrest Live: इमरान की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने सही बताया; विरोध रैली में गोलीबारी, PTI वर्कर की मौत

[ad_1]

04:46 AM, 10-May-2023

इमरान का मेडिकल हुआ, आज कोर्ट में पेशी

पाकिस्तानी के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के ऑफिस में इमरान खान का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके लिए सात वरिष्ठ डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

04:45 AM, 10-May-2023

आर्मी चीफ मुनीर ने बुलाई आपात बैठक

रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर हमले के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोर कमांडरों के अलावा कई बड़े सैन्य अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सेना कानून-व्यवस्था को संभाल सकती है। साथ ही, सैन्य परिसरों पर हमला करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं।

04:09 AM, 10-May-2023

उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

इमरान खान के समर्थकों के हंगामे के कारण पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। सिंध को छोड़कर पाकिस्तान के तीन प्रांतों पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बीच, पाक मीडिया ने खबर दी है कि सरकार ने सेना को उपद्रवियों पर गोली चलाने का आदेश दिया है, लेकिन सेना धैर्य बनाए हुए है।

03:07 AM, 10-May-2023

पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में इकट्ठा होने का निर्देश

इस बीच पीटीआई ने इमरान खान की रिहाई तक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रखने पर जोर दिया है। साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुधवार सुबह आठ बजे इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में इकट्ठा होने का निर्देश दिया है। पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘पार्टी नेतृत्व के अहम निर्देश: पीटीआई के वरिष्ठ नेता और इस्लामाबाद के कार्यकर्ता और समर्थक सुबह आठ बजे न्यायिक परिसर पहुंचेंगे। इमरान खान की रिहाई तक देशभर में चल रहे धरने और विरोध प्रदर्शन अपने-अपने स्थानों पर जारी रहेंगे।

01:45 AM, 10-May-2023

क्वेटा में विरोध रैली में गोलीबारी, पीटीआई कार्यकर्ता की मौत, छह अन्य घायल

इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में क्वेटा में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी हुई। जिसमें पीटीआई के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई।  पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें छह पुलिसकर्मी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में मुख्य क्वेटा एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया। इस दौरान फायरिंग की घटना हुई। पीटीआई नेता मुनीर बलूच ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है और घटना की जांच की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस वाहनों को जला दिया और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कराची के नर्सरी इलाके में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

12:39 AM, 10-May-2023

इमरान खान की गिरफ्तारी पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिका किसी एक नेता या पार्टी बनाम अन्य के विवाद पर कोई रुख नहीं रखता है। हम दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।

11:51 PM, 09-May-2023

बुधवार को बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल

पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भारी विरोध को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने बुधवार को देशभर में सभी निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। पीटीआई के कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं।

10:32 PM, 09-May-2023

कोर्ट ने खारिज की गिरफ्तारी को गैरकानूनी ठहराने से जुड़ी यचिका

इमरान खान की गिरफ्तारी को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सही बताया। कोर्ट ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी ठहराने से जुड़ी यचिका खारिज कर दी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने फवाद चौधरी, सैफुल्ला नियाजी, फैसल चौधरी, नईम हैदर, अली बुखारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही गृह सचिव और आईजी इस्लामाबाद को अवमानना नोटिस जारी किया।

10:14 PM, 09-May-2023

गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले इमरान को कई मामलों में मिली थी जमानत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्द्धसैनिक बलों द्वारा इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में गिरफ्तार किये जाने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को एक आतंकवाद रोधी अदालत ने कई मामलों में उनकी अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। इमरान खान अभी देश भर में 121 मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें राजद्रोह, आतंकवाद, ईशनिंदा और हिंसा भड़काने के आरोप शामिल हैं।

09:02 PM, 09-May-2023

भारत ने बनाई पैनी नजर

भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर वहां की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रक्षा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

08:25 PM, 09-May-2023

पाक गृह मंत्री ने कही यह बात

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सनाउल्लाह ने कहा कि अल-कादिर ट्रस्ट मामले में एनएबी (राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो) ने उनकी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी गुण-दोष के आधार पर की गई है और वह भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की हिरासत में हैं।

08:24 PM, 09-May-2023

इमरान पर 140 से अधिक मामले दर्ज

इमरान की गिरफ्तारी के दौरान अदालत में मौजूद बैरिस्टर गौहर खान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने इमरान के सिर और पैर पर वार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनकी व्हीलचेयर भी फेंक दी गई। इमरान खान वर्तमान में आतंकवाद, ईशनिंदा, हत्या, हिंसा, हिंसा के लिए उकसाने से संबंधित 140 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

08:23 PM, 09-May-2023

पूर्व मंत्री मजारी ने शहबाज सरकार को घेरा

पूर्व मंत्री मजारी ने कहा कि कौन सा कानून? न्यायालयों पर रेंजरों द्वारा हमला किया गया जैसे कि एक कब्जे वाली भूमि पर हमला कर रहे हों- वकीलों और उच्च न्यायालय के कर्मचारियों को भी पीटा गया। यह आज का पाकिस्तान है- एक फासीवादी देश है, जहां अर्धसैनिक बलों द्वारा उच्च न्यायालय पर हमला किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि इमरान खान को प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

08:21 PM, 09-May-2023

इमरान रावलपिंडी में एनएबी कार्यालय स्थानांतरित

इमरान खान के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता कराची में पीटीआई के मुख्य कार्यालय इंसाफ हाउस, पेशावर और लाहौर में एकत्रित होने लगे हैं। रावलपिंडी और इस्लामाबाद की सड़कों पर भी कार्यकर्ताओं के देखे जाने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि हिंसक घटनाओं में चार बच्चों को चोटें आई हैं। ऐसा कहा गया कि इमरान खान को रावलपिंडी में एनएबी कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी चिकित्सीय जांच की गई। हालांकि, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने दावा किया कि खान को अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

07:36 PM, 09-May-2023

कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख और अन्य को अदालत में पेश होने और यह बताने का आदेश दिया कि खान को अदालत से क्यों गिरफ्तार किया गया। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने कहा कि वह संयम बरत रहे हैं और चेतावनी दी कि अगर इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख अदालत में पेश नहीं हुए तो वह प्रधानमंत्री को समन करेंगे। न्यायमूर्ति फारुक ने कहा कि अदालत आकर हमें बताइए इमरान को क्यों और किस मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक पेश हुए और अदालत को बताया कि खान को एनएबी ने गिरफ्तार किया है और उनके गिरफ्तारी वारंट की एक प्रति भी पेश की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here