[ad_1]
KKR vs PBKS, IPL 2023: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने IPL में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पांच विकेट की शिकस्त के बाद कहा कि उनकी टीम ने मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन विरोधी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. पंजाब के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने नितीश राणा (51), आंद्रे रसेल (42) और जेसन रॉय (38) की पारियों से अंतिम गेंद पर पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की. रिंकू सिंह (10 गेंद में नाबाद 21) ने अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई. रसेल ने 23 गेंद में तीन छक्के और तीन चौके मारे.
[ad_2]
Source link