[ad_1]
IPL 2023 News: IPL 2023 के बीच में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) का एक मैच विनर खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गया है. इस खिलाड़ी का चोटिल होकर IPL 2023 सीजन से बाहर होना मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि ये क्रिकेटर अपनी घातक गेंदबाजी की मदद से मैच जिताने के लिए जाना जाता है. बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं.
[ad_2]
Source link