Home Breaking News MI vs RCB Live Score: मुंबई का सामना आरसीबी से, दोनों टीमों को छठी जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस

MI vs RCB Live Score: मुंबई का सामना आरसीबी से, दोनों टीमों को छठी जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस

0
MI vs RCB Live Score: मुंबई का सामना आरसीबी से, दोनों टीमों को छठी जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस

[ad_1]

06:22 PM, 09-May-2023

MI vs RCB Live Score: मुंबई की नजर भी जीत हासिल करने पर

मुंबई इंडियंस की हालत भी आरसीबी के समान है। 10 में से पांच मैच में यह टीम जीती है, जबकि पांच में उसे हार मिली है। शुरुआती दो मैच हारने के बाद यह टीम लगातार तीन मैच जीती थी, लेकिन इसके बाद पांच में से तीन मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में यह टीम चेन्नई से हार गई थी। अब आरसीबी के खिलाफ रोहित की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

06:15 PM, 09-May-2023

MI vs RCB Live Score: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी आरसीबी

फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक लय नहीं पकड़ पाई है। आरसीबी ने 10 में पांच मैच जीते हैं और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम एक मैच जीतने के बाद अगला मैच हारती आई है। इस सीजन यह टीम सिर्फ एक बार लगातार दो मैच जीत पाई है। पिछले मैच में आरसीबी को दिल्ली की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीत के साथ विराट की टीम वापसी करना चाहेगी।

06:03 PM, 09-May-2023

MI vs RCB Live Score: मुंबई का सामना आरसीबी से, दोनों टीमों को छठी जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2023 का 54वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। दोनों टीमें 10 मैच में पांच जीत के बाद 10 अंक के साथ छठे और आठवें स्थान पर है। यह मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। वहीं, हारने वाली टीम के लिए शीर्ष चार टीमों में जगह बनाना मुश्किल होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here