Home Sports राष्ट्रपति की गुजारिश पर संन्यास का फैसला छोड़ा, पाकिस्तान को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, पर विवादों में रहे इमरान

राष्ट्रपति की गुजारिश पर संन्यास का फैसला छोड़ा, पाकिस्तान को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, पर विवादों में रहे इमरान

0
राष्ट्रपति की गुजारिश पर संन्यास का फैसला छोड़ा, पाकिस्तान को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, पर विवादों में रहे इमरान

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से बवाल
इमरान खान क्रिकेट करियर के दौरान भी कई बार विवादों में फंसे

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे. तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने कोर्ट परिसर से ही गिरफ्त में ले लिया. इमरान की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. उनके समर्थकों ने अलग-अलग शहरों में आगजानी और तोड़-फोड़ मचा दी है. रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर तक पर हमला हो गया है. इसेक बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इमरान खान के समर्थकों के हंगामे के कारण पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है.

इमरान खान का हमेशा से ही विवादों से नाता रहा है. फिर चाहें उनके क्रिकेट करियर या सियासत की बात हो. फिलहाल, मामला सियासी है. लेकिन, हम बात करेंगे उस इमरान की, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियन बना था. शायद पाकिस्तान का ये सपना पूरा नहीं होता. अगर इमरान खान अपने संन्यास के फैसले को बदलते नहीं. 1987 में भारत में वर्ल्ड कप हुआ था. पाकिस्तान सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था. इसके बाद इमरान खान ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था. लेकिन, पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जिया-उल-हक ने उन्हें दोबारा क्रिकेट में जाने के कहा. इमरान ने भी राष्ट्रपति की गुजारिश मान ली और संन्यास का फैसला वापस ले लिया.

इसके बाद इमरान खान की कप्तानी में ही 1992 में पाकिस्तान ने इतिहास रचा और पहली बार वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद 31 साल हो चुके हैं और पाकिस्तान की टीम विश्व कप नहीं जीत पाई है. इन्हीं जनरल जिया ने इमरान खान को बाद में सियासत में आने के लिए कहा था. लेकिन,तब इमरान ने मना कर दिया था. लेकिन, आज इमरान पाकिस्तान में चल रहे उठापठक की केंद्र में हैं.

इमरान खान कभी ड्रग्स, तो कभी बॉल टेम्परिंग के अलावा अपनी प्लेबॉय इमेज की वजह से विवादों में आए. आज हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ बड़े विवाद.

जब इमरान पर लगे ड्रग्स लेने के आरोप
1987 में पाकिस्तान की टीम इमरान खान की कप्तानी में भारत दौरे पर आई थी और वनडे के साथ ही टेस्ट सीरीज भी जीती थी. इसी साल टीम के खिलाड़ी कासिम उमर ने इमरान पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था. उन्होंने तो यहां तक कहा था कि वो खुद उन्हें ड्रग्स उपलब्ध करवाते हैं. आरोपों के बाद जांच भी शुरू हुई. लेकिन, बाद में जांच बंद कर दी गई थी.

बॉल टेम्परिंग की बात मानी थी
ये कहना गलत होगा कि इमरान खान का नाम क्रिकेट से संन्यास के बाद ही विवादों में आया. 1994 में उन्होंने ये माना था कि वो मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ किया करते थे. उन्होंने काउंटी क्रिकेट में भी ऐसा किया था. इमरान खान और जावेद मियांदाद की जोड़ी मैदान पर हिट थी. ददोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री थी. हालांकि, उन्हीं मियादाद ने 1992 के विश्व कप के बाद इमरान खान को खुलेआम बदमिजाज तक करार दे दिया था.

Asia Cup की मेजबानी जाने की खिसियाहट, वर्ल्ड कप में अड़ंगा डालने में जुटा पाकिस्तान! अब आजमाया नया पैंतरा

नस्लीय टिप्पणी के कारण विवादों में फंसे
1996 में इमरान खान पर एक विवाद में फंसे थे. तब इंग्लिश क्रिकेटर इयान बॉथम और एलन लैंब ने उन्हें रेसिस्ट यानी नस्लीय कहने पर मुकदमा दायर किया था. हालांकि, इमरान ने ये लड़ाई जीत ली थी.

IPL 2023: ‘हैलो DRS, ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया…’ रोहित के आउट होने पर बवाल, हुआ बड़ा धोखा

निजी जिंदगी भी विवादों से घिरी रही
इमरान खान की इमेज प्लेबॉय वाली रही. उनकी कई लड़कियों से अफेयर की चर्चाएं सामने आती रही हैं. इसमें भारतीय एक्ट्रेस जीनत अमान और बिजनेसमैन की बेटी सीता व्हाइट हैं. सीता से अफेयर से पैदा हुई टायरियन ने उनके खिलाफ केस जीता था. इमरान ने टायरियन को बेटी मानने से इनकार कर दिया था. इमरान ने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी. जबकि दूसरी पत्नी टीवी होस्ट थीं. उन्होंने तीसरी शादी बुशरा बीबी से 2018 में की थी.

Tags: Ex PM Imran Khan Arrested, Imran khan, Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here