[ad_1]
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।
शिवम दुबे (9 रन, 4 बॉल) और अजिंक्य रहाणे(21 रन, 19 बॉल) बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
पारी के 11वें ओवर में दुबे ने एक शानदार छक्का लगाकर ओवर में कुल 10 रन बटोर लिए।
पारी के दसवें ओवर में कुलदीप यादव ने मोईन अली को अपनी फिरकी में फंसाते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पारी के आठवें और नौवें ओवर में कुलदीप और अक्षर ने महज नौ रन दिए।
पारी के सातवें ओवर में अक्षर ने सुपर किंग्स को दोहरा झटका देते हुए सेट हो चुके ऋतुराज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में ऋतुराज ने एक चौका लगाकर ओवर में कुल आठ रन बटोर लिए।
पारी के पांचवें ओवर में अक्षर ने इनफॉर्म कॉनवे को आउट किया, लेकिन रहाणे दो चौके लगाकर ओवर में कुल नौ रन बना दिए।
पारी के चौथे ओवर में ललीत यादव ने एक चौका खाने के बावजूद ओवर में केवल सात रन दिए।
पारी के तीसरे ओवर में भी खलील ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए महज पांच रन खर्च किए।
पारी के दूसरे ओवर में गायकवाड़ ने तीन चौके लगाकर ओवर में कुल 16 रन बटोर लिए।
पारी के पहले ओवर में खलील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज चार रन दिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीष तीक्षणा।
[ad_2]
Source link