Home Breaking News Amritsar : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास हुआ एक और धमाका, यह तीसरा विस्फेट है अब तक

Amritsar : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास हुआ एक और धमाका, यह तीसरा विस्फेट है अब तक

0
Amritsar : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास हुआ एक और धमाका, यह तीसरा विस्फेट है अब तक

[ad_1]

Another blast occurred near Sachkhand Sri Harmandir Sahib

श्री हरमंदिर साहिब, file pic
– फोटो : एएनआई

विस्तार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि करीब 12.40 बजे हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और धमाकास्थल से धमाके के अवशेष जुटाने शुरु कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ से इलाके को सील कर दिया है।

वहीं मौके पर मौजूद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर विकरमजीत सिंह ने बताया धमाका श्री गुरु रामदास सरां के पिछली तरफ गलियारे में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके चलते किसी भी तरह का कोई इनसानी या माली नुकसान नहीं हुआ। पुलिस जांच कर रही है। इससे संगत में संगत में दहशत का माहौल पैदा होता है।

गौर हो कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सरां के पास धमाके हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा है, जिनकी पुलिस और एजेंसियों को रिपोर्ट की इंतजार है।   

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here