[ad_1]
Team Announced For Asia Cup 2023: हॉकी इंडिया (Hockey India) ने जापान के काकमिगहारा में 2 जून से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय जूनियर महिला टीम ग्रुप चरण के दौरान पूल ए में कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी. वहीं, पूल बी में मेजबान जापान, चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग और इंडोनेशिया शामिल हैं. महिला जूनियर एशिया कप 2023 भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टूर्नामेंट से शीर्ष तीन देश एफआईएच जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगे.
[ad_2]
Source link