[ad_1]
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से भारत में एक मौजूदा एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी में क्या नए फीचर्स को दिया जा सकता है और इसे कब तक पेश किया जा सकता है।
आएगा फेसलिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का जल्द ही फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे जुलाई से सितंबर के बीच पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें – Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
कैसे मिलेंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की फेसलिफ्ट सेल्टॉस को भारतीय सड़कों पर लॉन्चिंग से पहले कई बार देखा गया है। हाल में मिली जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट सेल्टॉस में कई नए फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें पैनारमिक सनरुफ, नया और बेहतर इंटीरियर, एंबिएंट लाइटिंग, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट्स, क्रूज कंट्रोल सहित कई और फीचर्स शामिल होंगे। इनके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए ADAS जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
बाहर से भी होंगे बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की फेसलिफ्ट सेल्टॉस में कंपनी एक्सटीरियर लुक में भी हल्का बदलाव कर सकती है। इनमें नई फ्रंट ग्रिल, नई लाइट्स, 360 डिग्री कैमरा, नए अलॉय व्हील्स शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें – Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
कितना ताकतवर इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट सेल्टॉस में कंपनी की ओर से नया 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 160 पीएस और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन का भी विकल्प मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
[ad_2]
Source link