[ad_1]
01:08 PM, 11-May-2023

मतदान के दौरान दो पक्षों में हुई जमाकर झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां
– फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के वेस्ली इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भाजी। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया।
नगर पालिका आजमगढ़ में चुनाव को लेकर मतदान के दौरान कई जगह गुत्थम गुत्था की स्थिति रही। वहीं आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक के समीप स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। सभासद पद के दो प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से भारी संख्या में समर्थक जुट गए और एक दूसरे से मारपीट पर आमदा हो गये। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास करने लगी लेकिन जब मामला बढ़ता गया तो पुलिस की तरफ से जमकर लाठी भाजी गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप सरीखा स्थिति रही। बवाल कर रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने पीटा। आपसी मारपीट में कई युवक घायल भी हुए। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
01:02 PM, 11-May-2023
फर्जी मतदान के लिए पहुंची थी महिलाएं, आधारकार्ड से खुली पोल
बलिया में सिकंदरपुर नगर पंचयात के दारुल उलूम सरकारे आसी में चल रहे मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं को जांच करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के पास ले जाया गया। आधार कार्ड में महिला की उम्र 40 वर्ष थी। दूसरी महिला की उम्र 35 वर्ष थी। वास्तविक उम्र उनकी 18 से 19 साल थी। जैसे ही जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी मौके पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल सहित भारी मात्रा में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान पहुंच गए। इस दौरान जिन महिलाओं का आधार कार्ड चेक किया जा रहा था। वह वहां से मौका मिलते ही खिसक गई।
01:01 PM, 11-May-2023
संदिग्ध आधार कार्डों की एम आधार एप से जांच
भदोही में निकाय चुनाव शांति पूर्ण ढ़ंग से संचालित हो रहा है। चुनाव में कई बूथों पर संदिग्ध आधार कार्डों की जांच की गई। एम आधार एप के माध्यम से कई संदिग्ध आधार कार्डों की पहचान की गई। हालांकि बूथ पर तैनात बीएलओ उनको हिदायत देकर छोड़ दिया।
घोसिया नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय जयरामपुर में बनाए गए बूध में एक व्यक्ति चार ऐसे आधार कार्ड लेकर पहुंचा था, जो एकदम नए थे। जिसमें दो आधार कार्ड ऐसे थे। जिसमें एक पर नाम मीला देवी और दूसरे पर मीता देवी दर्ज था। दोनों आधार कार्ड पर डीओबी एक ही था। मामला संदिग्ध देखते हुए बीएलओ ने जांच की और युवक को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। इसी तरह कई बूथों पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी संदिग्ध अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुऐ संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। बीएलओ को हिदायत दिया कि संदिग्ध अभिलेखों के साथ को व्यक्ति बूथ के अंदर प्रवेश न कर पाएं।
12:58 PM, 11-May-2023
फर्जी मतदान के लिए पहुंची थी महिलाएं, आधारकार्ड से खुली पोल
बलिया में सिकंदरपुर नगर पंचयात के दारुल उलूम सरकारे आसी में चल रहे मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं को जांच करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के पास ले जाया गया। आधार कार्ड में महिला की उम्र 40 वर्ष थी। दूसरी महिला की उम्र 35 वर्ष थी। वास्तविक उम्र उनकी 18 से 19 साल थी। जैसे ही जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी मौके पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल सहित भारी मात्रा में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान पहुंच गए। इस दौरान जिन महिलाओं का आधार कार्ड चेक किया जा रहा था। वह वहां से मौका मिलते ही खिसक गई।
12:27 PM, 11-May-2023

सपा उम्मीदवार के एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया फिर छोड़ा
– फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा और सपा प्रत्याशी के एजेंट रमेश सिंह यादव के बीच तीखी झड़प हुई। सुबह मतदान शुरू होते ही सपा प्रत्याशी चाँदनी देवी के एजेंट के तौर पर नगर में घूम रहे रमेश सिंह यादव को करीब साढ़े सात बजे ही जीजीआईसी ओबरा में बने मतदान केंद्र के पास आने वाले वोटरों से मिलने के आरोप में दो घंटे के लिए हिरासत में लेकर ओबरा थाने में बैठा दिया गया। यह बात नगर में फैली तो तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक ने सपा नेता रमेश सिंह यादव को हिदायत देकर जाने दिया। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में घूम रहे प्रभारी निरीक्षक ने सेक्टर आठ स्थित प्राइमरी स्कूल पर बने मतदान केंद्र के पास फिर एक बार रमेश सिंह यादव को अपने समर्थकों से मिलता पाकर प्रभारी निरीक्षक आपा खो बैठे। रमेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने मौके पर मौजूद सपा नेता को जमकर गालियां देने के साथ बाद में देख लेने की धमकी दी। जिसके बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया।
11:52 AM, 11-May-2023

Mau: वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया
– फोटो : अमर उजाला
वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया
मऊ में दोहरीघाट नगर पंचायत के पुराना चौक पर चुनाव प्रेक्षक के साथ भारी संख्या मे पहुंची पुलिस फोर्स ने बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर को चुनाव मे गड़बड़ी करने के आरोप में उठाया। इसके बाद थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी मे बैठाकर त्रिलोकी सोनकर को थाने ले जा रहे थे जिसकी भनक लगते ही बसपा समर्थकों ने लाहौरी माता चौक के समीप थानाध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया।
11:35 AM, 11-May-2023

मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया
– फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया।
11:33 AM, 11-May-2023

सेल्फी लेती हुई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।
– फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव में बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर वोट डालने के बाद पिंक/महिला बूथ पर सेल्फी प्वाइंट पर व सेल्फी लेती हुई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।
11:32 AM, 11-May-2023

अपने नम्बर का इंतजार करती जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।
– फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर नगर निकाय चुनाव में बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर महिलाओं की लाईन में कतारबद्ध होकर वोट डालने के लिए अपने नम्बर का इंतजार करती जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।
11:28 AM, 11-May-2023
निकाय वार वोटिंग प्रतिशत भदोही
निकाय पड़े मत प्रतिशत
भदोही – 23936 20.15
गोपीगंज. 6725. 23.02
ज्ञानपुर. 3000 26.23
सुरियावां 4319. 27.52
नई बाजार. 3127 25.26
खमरिया 4955. 23.70
घोसिया 4267 22.66
कुल. 50329 22.14
आंकड़े सुबह 11.00 बजे तक के हैं
भदोही की दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में 11:00 बजे तक 22.14 फीसदी मतदान हुए।
आजमगढ़ में 11 बजे तक 16.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
11:28 AM, 11-May-2023
नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत जनपद-बलिया
11 बजे तक-23.7 %
बलिया- 19.21
रसड़ा- 27.15
चितबडागांव- 29.91
नगरा- 21.38
बेल्थरा- 30.49
सिकंदरपुर- 25.68
मनियर- 23.59
बांसडीह- 25.72
सहतवार- 25.78
रेवती- 25.82
बैरिया- 24.81
रतसर कलां- 23.39
11:04 AM, 11-May-2023

मिर्जापुर में बुजुर्ग महिला की कायल हुईं DM दिव्या मित्तल
– फोटो : अमर उजाला
यूपी निकाय चुनाव पर वोटिंग जारी है। मिर्जापुर में चार निकाय के लिए मतदान हो रहा है। डीएम दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक ने वोटिंग बूथ का निरीक्षण किया। मतदाताओं से बात भी की, पूछा- कैसी है व्यवस्था ? डीएम दिव्या मित्तल बुजुर्ग महिला को देखकर खुश हुईं। आधार कार्ड देखकर बोलीं- ‘अरे वाह! मुझे बहुत खुशी हुई’। डीएम ने बुजुर्ग महिला के साथ फोटो भी क्लिक की।
10:33 AM, 11-May-2023

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र
– फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र नगर के प्राथमिक विद्यालय फतहा, जुबली इंटर कालेज व डेफोडिल तरकापुर, संस्कृत विद्यालय बरियाघाट, घंटाघर, माया प्रसाद माताभीख इंटर कालेज में पहुंचकर पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया निर्देश।
10:04 AM, 11-May-2023
मिर्जापुर के आंकड़ें
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 अपराहन 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद मीरजापुर 6.90 %
नगर पालिका परिषद चुनार 10.90%
नगरपालिका परिषद अहरौरा मतदान प्रतिशत 09.70%
नगर पंचायत कछवा मतदान प्रतिशत अपराहन 9:00 बजे 06.40%
कुल जनपद मिर्जापुर मतदान प्रतिशत अपराहन 9:00 बजे तक 07.56%
10:03 AM, 11-May-2023
मऊ नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों में सुबह 9 बजे 9.4 प्रतिशत मत पड़े।
एक ही क्यूआर कोड के मिले चार लोग
मऊ नगर पंचायत वलीदपुर में एक ही क्यूआर कोड के चार आधार कार्ड नंबर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश।जबकि नगर के मतदान केंद्र डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज वाणिज्यिक शाखा पर बूथ संख्या 237 में P3 अधिकारी द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं की उंगली पर स्याही ठीक ढंग से न लगाने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उसको तत्काल हटाते हुए रिजर्व कर्मी को ड्यूटी लगाने के निर्देश दिया।
[ad_2]
Source link