Home Sports WTC Final से पहले AUS के ‘कोच’ हुए नाराज, टीम के फैसले को बताया आत्‍मघाती, भारत भी दोहराने जा रहा वही गलती

WTC Final से पहले AUS के ‘कोच’ हुए नाराज, टीम के फैसले को बताया आत्‍मघाती, भारत भी दोहराने जा रहा वही गलती

0
WTC Final से पहले AUS के ‘कोच’ हुए नाराज, टीम के फैसले को बताया आत्‍मघाती, भारत भी दोहराने जा रहा वही गलती

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. खेल के सबसे लंबे प्रारूप के इस महामुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के स्‍क्‍वाड की घोषणा हो चुकी है. सात जून को रोहित शर्मा और पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीमें आमने-सामने होंगी. इस बड़े मैच से पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के पूर्व कोच डेरेन लेहमन अपनी ही टीम से नाराज हैं. उनकी नाराजगी की वजह है टीम का WTC Final को लेकर गंभीर नहीं होना.

डेरेल लेहमन की मानें तो ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम वही गलती दोहराने जा रही है जो उन्‍होंने भारतीय सरजमीं पर गावस्‍कर-बॉर्डर सीरीज के शुरू होने से पहले की थी. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी के खिलाफ फरवरी के महीने में बिना प्रैक्टिस मैच खेले ही उतर गई थी, जिसका खामियाजा उन्‍हें भुगतना पड़ा था. ऑस्‍ट्रेलियाई प्‍लेयर्स का तब कहना था कि भारत अपने स्पिन अटैक से हमारा सामना करेगा लेकिन प्रैक्टिस मैच में तेज गेंदबाजों को मदद देने वाला ट्रैक हमें खेलने के लिए दिया जाता.

अब WTC Final से पहले ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे पूर्व कोच डेरेल लेहमन नाखुश हैं. बता दें कि टीम इंडिया भी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में बिना किसी प्रैक्टिस मैच के उतरने जा रही है. आईपीएल के व्‍यस्‍त शेड्यूल के कारण रोहित शर्मा की टीम के पास प्रैक्टिस मैच खेलने का ज्‍यादा वक्‍त नहीं है.

डेरेल लेहमन ने एसईएन रेडियो से कहा,‘‘ परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए अभ्यास मैच खेलना जरूरी होता है. गेंद और विकेट से तालमेल बिठाने और दबाव से निपटने की तैयारियों के लिए अभ्यास मैच जरूरी होते हैं.’’

लेहमन ने कहा,‘‘ अभ्यास मैच नहीं खेलना अच्छा विचार नहीं है. मैं उम्मीद करता हूं कि टीम को इससे नुकसान नहीं पहुंचेगा लेकिन अगर यह रणनीति नहीं चल पाई तो यह जरूर पूछा जाएगा यह फैसला किसका था. वैसे हम एशेज 3-1 से जीत सकते हैं.’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tags: Australian Cricket Team, IND vs AUS, Pat cummins, Rohit sharma, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here