[ad_1]

पाक आर्मी
– फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान में जारी आंतरिक उथल-पुथल के बावजूद पाकिस्तानी सेना भारत से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कई लॉन्चपैड्स पर आतंकवादियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी बनाए हुए है। सूत्रों के अनुसार, ‘ऐसा लगता है कि मौजूदा हालात से भी पाकिस्तानी सेना ने सबक नहीं लिया है।
पाकिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल का वहां की सेना के आतंकवाद प्रायोजित करने पर कोई असर नहीं पड़ा है। एजेंसियों को जानकारी मिल रही है कि बड़ी संख्या में आतंकवादी शिविरों से एलओसी के पास स्थित लांचपैड्स पर लाए गए हैं और भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, नीलम घाटी, लीपा घाटी और झेलम घाटी में लॉन्चपैड पर 10 से 20 की संख्या में आतंकवादी भारत में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों के बावजूद भारतीय सुरक्षा बल उनकी गतिविधियों और उनकी ओर से प्रायोजित आतंकवादी समूहों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
[ad_2]
Source link