Home Sports यशस्वी जायसवाल की रिकॉर्डतोड़ पारी से राजस्थान ने दर्ज की ‘रॉयल्स’ जीत, टॉप 3 में बनाई जगह

यशस्वी जायसवाल की रिकॉर्डतोड़ पारी से राजस्थान ने दर्ज की ‘रॉयल्स’ जीत, टॉप 3 में बनाई जगह

0
यशस्वी जायसवाल की रिकॉर्डतोड़ पारी से राजस्थान ने दर्ज की ‘रॉयल्स’ जीत, टॉप 3 में बनाई जगह

[ad_1]

हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जड़ी सबसे तेज फिफ्टी
आईपीएल में यशस्वी के धमाल से राजस्थान का करारा जवाब

नई दिल्ली. युजवेंद्र चहल के ‘चौके’ के बाद यशस्वी जायसवाल की रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 56वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से पराजित कर दिया. राजस्थान रॉयल्स की यह 12 मैचों में छठी जीत है. 12 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर जगह बना ली है. यशस्वी ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. यशस्वी ने नाबाद 98 रन की पारी में 47 गेंदों पर 13 चौके और 5 छक्के जड़े. इससे पहले यशस्वी ने इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपना पचासा 13 गेंद पर पूरा किया.

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल के 4 विकेट के बाद यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर से शिकस्त दी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का फैसला सही साबित हुआ और उनके गेंदबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट पर 149 रन पर रोक दिया. जवाब में रॉयल्स ने सिर्फ एक विकेट खोकर 13 . 1 ओवर में 151 रन बनाए.

Yashasvi Jaiswal Fastest Fifty: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी ठोकी

जायसवाल शतक से दो रन से चूक गए और 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए. कप्तान सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 29 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे. केकेआर के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके और रॉयल्स का एकमात्र विकेट जोस बटलर (0) के रूप में गिरा जो रन आउट हुए थे.

इस जीत के बाद अब रॉयल्स 12 मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि केकेआर 12 मैचों में दस अंक लेकर दस टीमों में सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ की उसकी राह मुश्किल हो गई है. इससे पहले चहल (187 विकेट ) ने अपनी दूसरी ही गेंद पर केकेआर के कप्तान नितीश राणा को आउट करके ड्वेन ब्रावो (183 ) का रिकॉर्ड तोड़ा और आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

Tags: IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here