Home Sports वीरेंद्र सहवाग को शतक से रोकने के लिए बॉलर ने की थी शर्मनाक हरकत, IPL में भी खेल चुका

वीरेंद्र सहवाग को शतक से रोकने के लिए बॉलर ने की थी शर्मनाक हरकत, IPL में भी खेल चुका

0
वीरेंद्र सहवाग को शतक से रोकने के लिए बॉलर ने की थी शर्मनाक हरकत, IPL में भी खेल चुका

[ad_1]

नई दिल्‍ली. क्रिकेट को वैसे तो ‘जेंटलमैन गेम’ कहा जाता है, लेकिन मैदान पर कई बार ऐसी भी घटनाएं हुई हैं, जिसने खेल को शर्मसार किया है. ऐसी ही एक घटना श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के मैच (India vs Sri Lanka) के दौरान 16 अगस्‍त 2010 को हुई थी, जब भारत के वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को शतक पूरा करने सेरोकने के लिए मेजबान देश के एक बॉलर ने जानबूझकर नोबॉल फेंकी थी. इस नोबॉल से मिले एक रन के सहारे भारत 6 विकेट से मैच जीतने में सफल हो गया था, लेकिन शतक से वंचित सहवाग को 99 रन पर नाबाद रहकर पवेलियन लौटना पड़ा था.

श्रीलंका की ओर से यह नोबॉल ऑफ स्पिनर सूरज रणदीव (Suraj Randiv) ने फेंकी थी. उनके इस कृत्‍य की खेल के दिग्‍गजों ने तीखी आलोचना की थी और इसे खेल की मूलभावना के विपरीत बताया था.बाद में खुद रणदिव और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना के लिए सहवाग से माफी मांगी थी. रणदीव बाद में आईपीएल में भी खेले. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका का यह 38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर इस समय ऑस्‍ट्रेलिया में एक कंपनी में बस ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है.

रणदीव ने मैच में बनाए थे 43 रन
दाम्‍बुला में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम 46.1 ओवर में 170 रन बनाकर आउट हो गई थी. तिलकरत्‍ने दिलशान ने सर्वाधिक 45 और सूरज रणदीव ने 43 रनों का योगदान दिया था. भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे जबकि प्रवीण कुमार, इशांत शर्मा व रवींद्र जडेजा के खाते में दो-दो विकेट आए थे.

क्रीज से काफी आगे निकल गया था बॉलर का अगला पैर
जवाब में श्रीलंका के 170 रन के स्‍कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने दिनेश कार्तिक (10), विराट कोहली (0) और रोहित शर्मा (0) के विकेट जल्‍दी गंवा दिए थे लेकिन सहवाग ने सुरेश रैना (21) के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रनों साझेदारी कर स्थिति संभाल ली थी. रैना के आउट होने के बाद सहवाग ने कप्‍तान एमएस धोनी(नाबाद 23) के साथ नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम की जीत तय की थी. 34 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर चार विकेट पर 166 रन था. और सहवाग 99 रन (100 गेंद, 11 चौके और दो छक्‍के) पर नाबाद थे. रणदिव की ओर से फेंके गए पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर 4 रन बाई के तौर पर आए थे.

भारत को अब जीत के लिए महज एक रन चाहिए था. रणदीव की ओर से फेंकी गई चौथी गेंद नोबॉल रही. यह काफी लंबी नोबॉल थी और बॉलर का अगला पैर क्रीज से काफी आगे निकल गया था. इस बात पर भरोसा करने के पर्याप्‍त कारण थे कि सहवाग को शतक से वंचित करने के लिए ऐसा किया गया. नोबॉल के जरिये मिले 1 अतिरिक्‍त रन से भारत को मैच में जीत मिल गई और वीरू शतक से वंचित हो गए थे.

VIDEO: एमएस धोनी के थप्पड़ ने बदला मैच, CSK के गेंदबाज ने मैदान पर उगली आग और बल्लेबाज…

IPL में चेन्‍नई सुप‍रकिंग्‍स की ओर से खेले
रणदिव ने श्रीलंका की ओर से 12 टेस्‍ट, 31 वनडे और 7 टी20 मैच खेले. टेस्‍ट में उन्‍होंने 43, वनडे में 36 और टी20 में 7 विकेट हासिल किए. रणदिव आईपीएल-2011 में चेन्‍न्‍ई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेले और 8 मैचों में 37.15 के औसत से छह विकेट लिए.

Tags: Chennai super kings, Indian premier league, IPL 2023, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here