Home Sports CSK vs DC: ‘मुझे मत भगाओ..’ प्लेऑफ के करीब पहुंचीं चेन्नई, फिर क्यों धोनी ने ऐसा कहा?

CSK vs DC: ‘मुझे मत भगाओ..’ प्लेऑफ के करीब पहुंचीं चेन्नई, फिर क्यों धोनी ने ऐसा कहा?

0
CSK vs DC: ‘मुझे मत भगाओ..’ प्लेऑफ के करीब पहुंचीं चेन्नई, फिर क्यों धोनी ने ऐसा कहा?

[ad_1]

हाइलाइट्स

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से दी शिकस्त
महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद में 20 रन की तूफानी पारी खेली

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया. ये सीएसके की इस सीजन की 7वीं जीत रही. इसके साथ ही चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है और टीम का प्लेऑफ में पहुंचना करीब-करीब पक्का हो गया है. चेन्नई ने चेपॉक के धीमे और टर्निंग ट्रैक पर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए थे. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी के ओवर में कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले और महज 9 गेंद में 222 के स्ट्राइक रेट से 20 रन ठोके. धोनी ने 1 चौका और 2 छक्के उड़ाए.

168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना सकी और 27 रन से मैच हार गई. मैच जीतने के बाद धोनी ने एक दिलचस्प बात कही. उन्होंने अपनी बैटिंग को लेकर कहा, “इस सीजन में मेरा रोल साफ है कि मैं नीचे आऊं और जितनी गेंद मिले उसपर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करूं. उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि अब साथी खिलाड़ी मुझे और दौड़ाएं. इस बात को लेकर खुश हूं कि मुझे जितनी भी गेंद खेलने को मिल रही, उस पर अपना योगदान दे पा रहा हूं. मैं नेट्स में भी इसी सोच के साथ तैयारी कर रहा हूं.”

IPL जीतने का दिल्ली का ख्वाब फिर टूटा, तो कप्तान वॉर्नर का फूटा गुस्सा! बोले-पांचवां या छठा मौका जब….

बैटिंग में और अच्छा कर सकते थे: धोनी
धोनी ने इसके अलावा टीम की जीत को लेकर, “दूसरी पारी में गेंद काफी टर्न हुई. हमारे स्पिनर्स ने बाकी गेंदबाजों से सीम का अच्छा इस्तेमाल किया. मैं चाहता था कि गेंदबाज विकेट के बारे में न सोचते हुए अपनी बेस्ट गेंद फेंके. हम बैटिंग यूनिट के तौर पर और बेहतर कर सकते हैं. आपको इस तरह के विकेट पर कुछ शॉट्स खेलने से बचना चाहिए. अच्छी बात ये रही कि मोईन अली और रवींद्र जडेजा को भी बैटिंग का मौका मिला. अच्छा है कि जैसे-जैसे सीजन खत्म होने की तरफ बढ़ रहा, हर खिलाड़ी को कुछ गेंद खेलने का मौका मिल गया है.”

Tags: Chennai super kings, CSK vs DC, IPL 2023, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here