Home Breaking News Delhi: ‘आप’ करेगी अपने पसंदीदा अधिकारियों की तैनाती, इन अफसरों और कर्मचारियों की पहचान कर हटाए जाएंगे पद से

Delhi: ‘आप’ करेगी अपने पसंदीदा अधिकारियों की तैनाती, इन अफसरों और कर्मचारियों की पहचान कर हटाए जाएंगे पद से

0
Delhi: ‘आप’ करेगी अपने पसंदीदा अधिकारियों की तैनाती, इन अफसरों और कर्मचारियों की पहचान कर हटाए जाएंगे पद से

[ad_1]

There will be a major reshuffle in Delhi bureaucracy Delhi government gave indications

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से अफसरों और कर्मचारियों के नियुक्ति और तबादले का अधिकार मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। फैसला आने के तुरंत बाद इसका असर भी दिखा। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सेवा विभाग के सचिव का तबादला कर दिया। साथ ही नई नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में दिल्ली की आप सरकार अपने पसंदीदा अधिकारियों की तैनाती करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी माना कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल होंगे। बकौल मुख्यमंत्री, जनता के काम रोकने वाले अफसरों-कर्मचारियों की पहचान कर उनको पदों से हटाया जाएगा। इनकी जगह काबिल, ईमानदार व जनता के प्रति सहानुभूति रखने वाले अफसरों-कर्मचारियों की तैनाती होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here