Home Sports IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की भिंड़त आज, देखें संभावित प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की भिंड़त आज, देखें संभावित प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

0
IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की भिंड़त आज, देखें संभावित प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

KKR बनाम RR की भिंड़त आज
देखें संभावित प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 56वां मैच आज (11 मई को) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. कोलकाता की टीम पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. आज के मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और हेड टू हेड रिकॉर्ड.

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक आईपीएल में कुल 27 भिड़ी हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा. केकेआर ने 27 में से कुल 14 मुकाबले जीते हैं. वही राजस्थान की बात करें तो उन्होंने 27 मैचों में सिर्फ 12 जीत दर्ज की है. जबकि दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा हैं.

IPL जीतने का दिल्ली का ख्वाब फिर टूटा, तो कप्तान वॉर्नर का फूटा गुस्सा! बोले-पांचवां या छठा मौका जब….

राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल पर मजबूत दिखाई देती है. उन्होंने 11 में से कुल 5 मुकाबले जीते हैं. 10 अंको के साथ वह 5वें स्थान पर है. वहीं, कोलकाता की टीम रॉयल्स से एक स्थान नीचे यानी छठवें स्थान पर है. उनके खाते में भी 10 प्वाइंट्स हैं. लेकिन खराब रन रेट के चलते वह राजस्थान से नीचे है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

राजस्थान रॉयल्स: यशश्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, जो रूट, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ओबेड मैककॉय, कुलदीप यादव, ट्रेंट बौल्ट, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा

Tags: IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Nitish rana, Rajasthan Royals, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here