[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल-2023 (IPL 2023)में अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq)नाम अब तक गलत कारणों से ही चर्चा में रहा है. नवीन उस समय विवादों में घिरे जब उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (LSG vs RCB) मैच के बाद हैंड शेक के वक्त विराट कोहली (Virat Kohli) का हाथ पकड़ने के बाद उसे छोड़ा ही नहीं. दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई. माना जाता है कि मैच के दौरान विराट की स्लेजिंग से खफा होकर उन्होंने ऐसा किया.नवीन की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से भी उनकी बिगड़ैल छवि की पुष्टि हुई. वे इससे पहले पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और मोहम्मद आमिर से भी उलझ चुके हैं. ‘बैड मैन’ की बनी इस छवि के बीच आईपीएल में नवीन का शानदार प्रदर्शन नजरअंदाज होकर रह गया है.
नवीन उल हक ने लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से खेलते हुए अब तक पांच मैचों में की चार पारियों में 98 रन देकर सात विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 14.00, इकोनॉमी 6.12 और स्ट्राइक रेट 13.71 का रहा है. 15 या इससे अधिक ओवर फेंकने वालों में नवीन का इकोनॉमी (प्रति ओवर खर्च किए गए रन) रेट आईपीएल-2023 में सर्वश्रेष्ठ हैं. यही नहीं, गेंदबाजी औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में भी नवीन इस सीजन के शीर्ष गेंदबाजों में हैं.
सबसे बेहतर इकोनॉमी रेट
आईपीएल 2023 में 15 से अधिक ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में नवीन के अलावा इस समय नूर अहमद (6.94),अक्षर पटेल (6.81) की इकोनॉमी ही 7 से नीचे है और नवीन इसमें सर्वश्रेष्ठ हैं. गेंदबाजी औसत के मामले में इस सीजन में मिचेल मॉर्श (12.41), मोहित शर्मा (13.25) और उनकी अपनी टीम के मार्क वुड (11.81) ही उनसे बेहतर हैं. विकेटों के मामले में नवीन इस समय अवेश खान (7-7 विकेट) के साथ LSG के तीसरे नंबर के बॉलर हैं, उनसे अधिक विकेट टीम के मार्क वुड (11) और रवि बिश्नाई (12) ने ही लिए हैं.
अफगानिस्तान के लिए 7 वनडे और 27 टी20 खेले
जसप्रीत बुमराह जैसे एक्शन से बॉलिंग करने वाले 23 साल के नवीन उल हक ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 7 वनडे और 27 टी20 मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 25.42 के औसत से 14 विकेट हासिल किए हैं और 42 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. टी20I में नवीन ने 20.70 के औसत से 34 विकेट लिए हैं और 21 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 16:09 IST
[ad_2]
Source link