Home Breaking News बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी: पति की क्रूरता देख कमरे में छिप गई थी पत्नी, पिता-बहन का शव देख सहम गए बच्चे

बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी: पति की क्रूरता देख कमरे में छिप गई थी पत्नी, पिता-बहन का शव देख सहम गए बच्चे

0
बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी: पति की क्रूरता देख कमरे में छिप गई थी पत्नी, पिता-बहन का शव देख सहम गए बच्चे

[ad_1]

Man Suicide after daughter murder Husband used to doubt the character of wife

बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में विवाद के बाद गुस्साए पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद इकलौती बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। 

जानकारी के अनुसार, मछरिया बाजार, बाबा नगर निवासी छोटे शाह (36) पेशे के कार चालक था। वह पिछले कई वर्षों से अमौली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल की कार चलाता था। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी रूखसार, बेटी आरजू (14) व दो बेटों आरिफ और आर्यन के साथ नौबस्ता गल्लामंडी स्थित जिला पंचायत सदस्य के नव निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर रहते थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ माह से पति से अलग रहती थी।

पत्नी बोली- पति करता था शक

पति उस पर शक करते थे। तीन दिन पहले ही वह यहां आई थी। इसके बाद से लगातार उसके पति से विवाद हो रहा था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज छोटे ने पहले ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इसके बाद वहां मौजूद बेटी की रस्सी से गला कसकर फंदे पर लटका दिया।

बेटी की हत्या कर फंदे से लटक कर जान देने वाला छोटे शाह पत्नी पर शक करता था, जिसे लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। इससे तंग आकर ही रुखसार मायके चली गई थी। दोनों परिवार के लोगों ने पंचायत के बाद एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी किया था।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here