[ad_1]
नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में आक्रामक पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा है. टी20 लीग के एक मुकाबले में 21 साल के यशस्वी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया. अंत में वे 98 रन बनाकर नाबाद रहे. मैच में केकेआर ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए थे. जवाब में रॉयल्स ने लक्ष्य को 13.1 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया. मैच में केकेआर के युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा के एक हरकत की काफी आलाेचना हो रही है.
राजस्थान रॉयल्स की पारी का 13वां ओवर सुयश शर्मा डाल रहे. अंतिम गेंद पर कप्तान संजू सैमसन सामने थे और रॉयल्स को जीत के लिए सिर्फ 3 रन की जरूरत थी. दूसरी ओर नॉन-स्ट्राइक एंड पर खड़े यशस्वी जायसवाल 94 रन पर नाबाद थे. ऐसे में सुयश ने अंतिम गेंद वाइड डालने की कोशिश की, ताकि यशस्वी के शतक को रोका जा सके. हालांकि संजू सैमसन ने क्रीज से आगे निकलते हुए गेंद को रोक लिया और यशस्वी को इशारा किया कि वे अब छक्का जड़कर अपना शतक पूरा कर लें.

अगर पाकिस्तानी गेंदबाज ऐसा करें तो
हालांकि शार्दुल ठाकुर के अगले ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल सिर्फ चौका ही लगा सके और राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबला जीत लिया. पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा सुयश शर्मा की हरकत पर भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यशस्वी को उनके शतक से रोकने के लिए ऐसी गेंदबाजी की जा रही है. आकाश चोपड़ा ने फिर लिखा कि कल्पना कीजिए कि पाकिस्तान का एक गेंदबाज कोहली को शतक पूरा करने से रोकने के लिए ऐसा कर रहा है. वही लोग जो ज्ञान दे रहे हैं कि यह बिल्कुल ठीक कैसे है और यह जानबूझकर नहीं किया गया था. यह सुनिश्चित करेंगे कि गेंदबाज मिनटों में ट्रेंड करना शुरू कर देता.
यशस्वी जायसवाल को आया BCCI से बुलावा! शास्त्री ने कहा- समय आ गया, पूर्व दिग्गज बोले- बस 3 महीने…
राजस्थान रॉयल्स की यह 12 मैचों में छठी जीत है और टीम प्वाइंट टेबल में 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर केकेआर की यह 12 मैचों में 7वीं हार है. टीम 10 अंक के साथ 7वें स्थान पर काबिज है. केकेआर के प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, IPL 2023, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:20 IST
[ad_2]
Source link