[ad_1]
Rashid Khan, MI vs GT Highlights: धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को शुक्रवार को आईपीएल-2023 के मुकाबले में रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने 27 रनों से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (नाबाद 103) के बेहतरीन शतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 218 रन का बड़ा स्कोर बनाया. गुजरात टीम राशिद खान (नाबाद 79) की बेहतरीन पारी के बावजूद 8 विकेट पर 191 रन ही बना सकी.
[ad_2]
Source link