[ad_1]
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस’ से आप परिचित होंगे? अगर इससे परिचित हैं तो समीर वानखेड़े को भी जानते ही होंगे! जी हां, वही समीर वानखेड़े जो मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक रहे। उन्हीं के नेतृत्व में ही एनसीबी की टीम ने आर्यन और अन्य लोगों को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस’ में आर्यन को तो काफी पहले ही क्लीन चिट मिल गई, मगर अब इन समीर वानखेड़े की मुसीबत बढ़ गई हैं। आर्यन से जुड़े क्रूज मामले से ही संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के साथ वानखेड़े के घर पर सीबीआई का छापा भी पड़ा है। आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं…
केंद्रीय जांच एजेंसी ने समीर के घर समेत उनके मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई को एक विजिलेंस रिपोर्ट से कुछ बड़ी जानकारी मिली थी। इसके बाद शुरुआती जांच कर समीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस विलिजेंस इंक्वायरी के हवाले से बताया गया है कि समीर ने भ्रष्टाचार के जरिए बहुत जायदाद जमा कर ली है।
CBI: सीबीआई ने समीर वानखेड़े और चार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला; 29 ठिकानों पर मारा छापा
[ad_2]
Source link