[ad_1]

मास्टरमाइंड आजादवीर और अमृतपाल सिंह।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट और श्री गुरु रामदास सराय में धमाके करने वाले मुख्यारोपी आजादवीर सिंह के बारे में अहम खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NAS) के तहत कार्रवाई करने से नाराज था। यही वजह है कि उसने तीन धमाकों को अंजाम दिया।
तीनों धमाकों में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया। मास्टरमाइंड आजादवीर सिंह अमृतसर के वडाला कलां का रहने वाला है। वह खालिस्तान समर्थक है और उस पर पहले भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज है।
अगर जून 2021 में छेहरटा पुलिस आजादवीर पर कार्रवाई कर देती तो आज यह धमाके नहीं होते। तब छेहरटा की भल्ला कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने इसके विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज करवाया था। आरोपी आजादवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस कमिश्नर से करने पर मंदिर श्रीराम बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अशनील महाराज को पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आने लगे थे।
महामंडलेश्वर ने तब पुलिस को बताया कि यह आतंकवादी है और इसके संबंध पाकिस्तान में बैठे देश विरोधी तत्वों से हैं लेकिन पुलिस ने उनकी बात को हलके में लिया। अगर तब गिरफ्तार करके इससे गहन पूछताछ की जाती तो इसके आतंकी कनेक्शनों का तभी खुलासा हो जाता।
बम के साथ खिंचवाई फोटो
पहले धमाके से पहले आजादवीर ने सारागढ़ी पार्किंग की छत पर हाथ में बम लेकर फोटो भी खिंचवाई। पुलिस को यह फोटो उसके मोबाइल से मिली। धमाका होने के बाद आजादवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उससे जुड़ी पोस्ट भी डाली थी। आजादवीर और उसके साथियों ने बम फोड़ने के लिए जानबूझकर हेरिटेज स्ट्रीज को चुना। वह यहां बम फोड़ कर दहशत फैलाना चाहते थे।
[ad_2]
Source link