[ad_1]

How to book covid 19 booster dose
– फोटो : Istock
विस्तार
भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1,580 नए मामले सामने आए। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 19 हजार से घटकर 18 हजार रह गई हैं।
महामारी को दे रहे मात
महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,44,28,417 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 12 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 19,613 से घटकर 18,009 रह गई है।
220 करोड़ टीके लगाए गए
कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,76,599 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.04 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
[ad_2]
Source link