[ad_1]
IPL 2023: IPL के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स पर नौ विकेट से जीत दिलाने वाले यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वह अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाने का हुनर सीख रहे हैं. केकेआर के आठ विकेट पर 149 रन के जवाब में रॉयल्स ने 41 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की. जायसवाल ने 47 गेंद में 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन बनाए. उन्होंने केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 13 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है.
[ad_2]
Source link