[ad_1]
KKR vs RR, Match: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुरुवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 41 गेंदें बाकी रहते 9 विकेट से हरा दिया. IPL के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स पर नौ विकेट से जीत दिला दी. यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 13 गेंदों में सबसे तेज IPL अर्धशतक जड़ा. इस हार के बाद केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. केकेआर 7 मैचों में हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर खिसक गई है. सही मायने में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब IPL 2023 के प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है.
[ad_2]
Source link